सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में सीएम योगी: मुख्यमंत्री ने अपने गुरुजनों किया याद, बोले- महंत दिग्विजय नाथ व अवेद्यनाथ हैं राम मंदिर आंदोलन के नींव

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Sep 2021 05:59 PM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर में 'भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण कथा का तात्विक विवेचन' विषयक कथामृत ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
Weekly tribute ceremony organized on death anniversary of Mahant Digvijaynath and Brahmalin Mahant Avadyanath
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वरद्वय महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ को नमन करते हुए कहा कि मेरे दादा गुरु और गुरुदेव श्रीराम मंदिर आंदोलन के नींव के पत्थर हैं। पांच सदी के लंबे इंतजार के बाद आज जब प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रशस्त हुआ, मंदिर आंदोलन को नई ऊंचाई मिली है तो ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की आत्मा को अपार आत्मिक शांति मिली होगी। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 52वीं व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 7वीं पुण्यतिथि पर आयोजित साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह के आयोजन में यह बातें कही। कथा अयोध्या के जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य द्वारा कराया जा रहा है।

Trending Videos
Weekly tribute ceremony organized on death anniversary of Mahant Digvijaynath and Brahmalin Mahant Avadyanath
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंतद्वय ने पूरा जीवन देश, लोक कल्याण व सनातन धर्म के मानबिंदुओं की पुनर्स्थापना को समर्पित कर दिया। बीते सौ सालों में देश-धर्म को प्रभावित करने वाली कोई ऐसी घटना नहीं होगी, जिसमें महंत की प्रत्यक्ष या परोक्ष भागदारी न रही हो। लोक कल्याण ही उनका ध्येय था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly tribute ceremony organized on death anniversary of Mahant Digvijaynath and Brahmalin Mahant Avadyanath
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम ने कहा कि गोरखपुर व आसपास के क्षेत्रों में महंतद्वय की शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक जागरण के हर आयाम पर भागीदारी रही। श्रीराम व श्रीकृष्ण कथा के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मनीषा ने हजारों वर्षों से वेदों, पुराणों, उपनिषदों आदि के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी कथा की परंपरा की आगे बढ़ाया है। श्रीराम व श्रीकृष्ण की कथाओं की वर्तमान में उपयोगिता क्या है, इसका ज्ञान हमें ऐसे पुण्य आयोजनों से होता है।

 

Weekly tribute ceremony organized on death anniversary of Mahant Digvijaynath and Brahmalin Mahant Avadyanath
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

जन्मदिन पर पीएम मोदी को दी बधाई
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि आज विश्वकर्मा जयंती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पावन जन्मदिन भी। पीएम मोदी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने देश को नई दिशा देते हुए वैश्विक मंच पर राष्ट्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। पीएम के कार्य अनुकरणीय व अभिनंदनीय हैं। हम गौरवान्वित हैं कि देश का नेतृत्व हर नागरिक के हित के बारे में सोचता है। हम सबकी कामना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व लंबे समय तक प्राप्त होता रहे।

विज्ञापन
Weekly tribute ceremony organized on death anniversary of Mahant Digvijaynath and Brahmalin Mahant Avadyanath
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

कथा ज्ञानयज्ञ शोभायात्रा में भी सम्मिलित हुए सीएम योगी
कथामृत ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर गोरखनाथ मुख्य मंदिर से महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार तक शोभायात्रा भी निकाली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें सम्मिलित हुए। इस दौरान अयोध्या के स्वामी सुरेशदास, स्वामी राघवाचार्य, वाराणसी के संत संतोषदास 'सतुआ बाबा', समेत कई संतगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed