सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: व्हाइट फंगस के 17 और ब्लैक फंगस के छह और मरीज मिले, बीआरडी में चल रहा सभी का इलाज

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 May 2021 08:16 AM IST
विज्ञापन
white fungus 17 patients and six more black fungus patients found in Gorakhpur
White fungus, black fungus - फोटो : अमर उजाला।
कोविड महामारी के बीच ब्लैक फंगस के साथ व्हाइट फंगस अब मरीजों की मुसीबतों को बढ़ा रहा है। गोरखपुर में व्हाइट फंगस के 17 और नए मरीज मिले हैं। इसके बाद से कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई है। जबकि ब्लैक फंगस के छह और मरीज शनिवार को बीआरडी में भर्ती हुए हैं। इसके बाद से इन मरीजों की संख्या 16 हो गई है। जबकि 20 कोविड के ऐसे मरीज हैं, जिनमें ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। इनकी कल्चर एंड सेंसटिविटी जांच के लिए नमूना लिया गया है। इसके अलावा शनिवार को ब्लैक फंगस के एक मरीज का ऑपरेशन हुआ है।


जानकारी के मुताबिक ब्लैक फंगस और व्हाइट के फंगस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोविड से ठीक होने वाले मरीजों के साथ-साथ कोविड के  मरीजों में भी दोनों फंगस लगातार मिल रहे हैं। बीआरडी में यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पोस्ट कोविड ओपीडी में ऐसे मरीज लगातार आ रहे हैं।
Trending Videos
white fungus 17 patients and six more black fungus patients found in Gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
अब तक पोस्ट कोविड ओपीडी में आने वाले सात मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। जबकि तीन मरीज ऐसे हैं, जो कोविड वार्ड में भर्ती है। इसके अलावा व्हाइट फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक जहां केवल बीआरडी में व्हाइट फंगस के तीन मरीज भर्ती थे, वहीं अब यह संख्या 20 हो गई है। 17 नए मरीज एक साथ मिलने से हड़कंप मच गया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज बीआरडी में चल रहा है। पोस्ट कोविड ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सभी मरीजों की जांच कर उन्हें उचित सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
white fungus 17 patients and six more black fungus patients found in Gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भर्ती हुआ, शनिवार को हुआ ऑपरेशन
शहर के पचपेड़वा मोहल्ले में रहने वाला 45 साल का शख्स बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पोस्ट कोविड वार्ड में शुक्रवार को दिखाने आया था। ब्लैक फंगस का लक्षण दिखने पर उसकी जांच की गई तो पता चला कि ब्लैक फंगस है। डॉक्टरों ने बिना देरी किए शनिवार को उसका ऑपरेशन किया। बताया जा रहा है कि उसकी आंखों में संक्रमण फैल गया था। 
white fungus 17 patients and six more black fungus patients found in Gorakhpur
ब्लैक फंगस - फोटो : prayagraj
डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर फंगस निकाल दिया और साथ ही उसकी आंखों के पिछले हिस्से में एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन और एंटीफंगल दवाएं लगाई। प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि मरीज का सफल ऑपरेशन हुआ है। फंगस निकाल दिया गया है। लगातार डॉक्टर उसकी मानटिरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
white fungus 17 patients and six more black fungus patients found in Gorakhpur
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला
महिला का सोमवार को होगा ऑपरेशन
महाराजगंज के सिसवा की रहने वाली 55 वर्षीय महिला का भी डॉक्टरों ने छोटे चीरे के जरिए गुरुवार को ऑपरेशन किया था। महिला का एक चक्र ऑपरेशन महाराजगंज के निजी अस्पताल में हो चुका था। बीआरडी में डॉक्टरों ने होम्योपैथिक डॉक्टर व महिला की आंखों की धमनियों से फंगस को निकाला। डॉक्टरों ने आंखें नहीं निकाली। आंख के पिछले हिस्से में एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन और एंटीफंगल दवाएं लगाई। लेकिन अभी भी फंगस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार को महिला का बड़ा ऑपरेशन होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed