{"_id":"5fae3a8bfff9805947452a34","slug":"ayodhya-deepotsav-latest-updates-see-images-of-ghats-beautifully-decorated-with-earthen-lamps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: यह दीवारों की पेंटिंग नहीं, दीपों से सजे रामनगरी के घाट हैं, आश्चर्यचकित कर देगी अयोध्या की सुंदरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: यह दीवारों की पेंटिंग नहीं, दीपों से सजे रामनगरी के घाट हैं, आश्चर्यचकित कर देगी अयोध्या की सुंदरता
Fri, 13 Nov 2020 01:25 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
घाटों पर सजाए गए दीपक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर जगमगाता हुआ इतिहास लिखने जा रही अयोध्या नगरी से आज रोशनी टपक रही है। अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां ही इतनी जबरदस्त चल रही हैं कि यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि दिवाली की शाम शहर का नजारा किस कदर अलौकिक होगा। 5.51 लाख दीपों के रोशनी से नया विश्व रिकॉर्ड बनाने को लेकर अयोध्या का उत्साह देखते बन रहा है। यह तस्वीर जो आप देख रहे हैं यह सजावट के दौरान दिवार पर बनाई गई किसी पेंटिंग की तरह लग रही है, लेकिन इसकी सच्चाई जानकर आप भी आश्चर्यचकित कर जाएंगे।
Ayodhya deepotsav
- फोटो : ANI
यह तस्वीर किसी पेंटिंग की नहीं है, बल्कि रामनगरी में घाटों पर जलाने के लिए सजाए गए दीपकों की है। इस बार घाट की सजावट बेहद अनूठे और खूबसूरत अंदाज में की गई है। दीपों को साधारण तरीके से कतार बद्ध करने के बजाय उन्हें अलग-अलग चित्रों के डिजाइन में सजाया गया है। हर चित्र में रामायण के दृश्य झलक रहे हैं।
Ayodhya deepotsav
- फोटो : ANI
अवध विवि की ओर से 24 घाटों पर गुरुवार को दीपों के पैटर्न मानकों के अनुरूप लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है। सभी घाटों पर 6 लाख दीप सजाए गए हैं। विवि की दीप गणना टीम ने दीपों की काउंटिंग की है। दूसरी ओर दीपोत्सव में तैनात वालेंटियर्स को सावधानी से दीप जलाने के लिए घाटों पर प्रशिक्षित किये जाने का रिहर्सल किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya deepotsav
- फोटो : अमर उजाला
रामदरबार के साथ सामाजिक समरसता व महिला सशक्तिकरण होगा आकर्षण
दीपोत्सव की प्रमुख झलकियों में घाट संख्या दो पर सामाजिक समरसता का परिदृश्य प्रस्तुत करती दीप श्रंखला से महिला सशक्तिकरण पर संदेश प्रस्तुत किया गया। घाट संख्या तीन पर 14 वर्षों बाद लौट रहे भगवान श्रीराम को पुष्पक विमान दीप माला से तैयार किया गया।
दीपोत्सव की प्रमुख झलकियों में घाट संख्या दो पर सामाजिक समरसता का परिदृश्य प्रस्तुत करती दीप श्रंखला से महिला सशक्तिकरण पर संदेश प्रस्तुत किया गया। घाट संख्या तीन पर 14 वर्षों बाद लौट रहे भगवान श्रीराम को पुष्पक विमान दीप माला से तैयार किया गया।
विज्ञापन
Ayodhya deepotsav
- फोटो : ANI
घाट संख्या पांच पर पहाड़ लेकर उड़ते हुए हनुमान जी की छवि को उकेरा गया है। घाट संख्या दस पर विश्वविद्यालय की फाइन आर्टस की छात्राओं द्वारा अदभुत कला का प्रदर्शन करते हुए श्री राम दरबार की पेंटिग बनाई है। दीपोत्सव स्थल पर स्वयंसेवकों के द्वारा जगह-जगह कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।