{"_id":"5dd61b638ebc3e54da225811","slug":"big-road-accident-in-lucknow-see-the-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसे से इंसानियत शर्मसार: शवों को रौंदते रहे वाहन, सड़क भी खून से हुई लाल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसे से इंसानियत शर्मसार: शवों को रौंदते रहे वाहन, सड़क भी खून से हुई लाल, देखें तस्वीरें
Thu, 21 Nov 2019 10:36 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सरोजनीनगर में बंथरा की बनी-मोहान रोड पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से जान गंवाने वाले बाइक सवार हाईस्कूल के छात्र रोहित (19) और उसके दोस्त शक्तिमान (20) के सड़क पर पड़े खून से लथपथ शरीर से कई वाहन गुजर गए। इससे शव क्षत-विक्षत हो गए। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही युवकों के परिवारीजन घटनास्थल पहुंचे और सड़क पर जाम लगाकर पांच घंटे तक हंगामा किया। सरोजनीनगर के एसडीएम चंदन पटेल और कृष्णानगर सीओ अमित कुमार राय ने सरकारी मदद का आश्वासन देकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत कराया।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस हादसे के बाद भागे ट्रक का पता लगाने में जुटी है। सीओ ने बताया कि बंथरा के कल्लनखेड़ा बेंती गांव निवासी मजदूर रामकिशन का बेटा रोहित इलाके के निजी स्कूल में 10वीं का छात्र था। बुधवार सुबह उसका चचेरा भाई मोनू दिल्ली से आ रहा था। सुबह चार बजे रोहित उसे लेने के लिए गांव के दोस्त शक्तिमान के साथ बाइक से कटी बगिया को निकला। बनी-मोहान रोड पर रामगढ़ी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। वहीं, पीछे से आ रहे अन्य वाहन सड़क पर लहूलुहान पड़े युवकों के शरीर से गुजरते रहे। इससे सड़क का काफी हिस्सा खून से लाल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उधर से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना युवकों के परिवारीजनों व पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। शवों की हालत देखकर गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर बंथरा, सरोजनीनगर, कृष्णानगर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, पर वे नहीं माने। सरकारी मदद का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने शव उठने दिए। इस दौरान पांच घंटे तक बनी-मोहान रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पांच किमी तक वाहनों की कतारें
बनी-मोहान रोड पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा रहता है। यही वजह थी कि हादसे, धरना-प्रदर्शन और हंगामा के चलते सड़क के दोनों तरफ पांच किमी तक वाहनों की कतार लग गई। जाम का असर कानपुर रोड पर भी दिखा।
मुआवजे को लेकर हंगामा
मृत युवकों के परिवारीजनों ने मुआवजे को लेकर हंगामा किया। एसडीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दोनों परिवारों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने और स्थानीय कोटेदार से 25-25 किलो खाद्यान्न दिलाने का आश्वासन दिया। अन्य मांगों को शासन के ध्यानार्थ भेजने की बात कही।

मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लगातार जा रही लोगों की जान
धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क के चौड़ीकरण के मुद्दे पर स्थानीय प्रशासन और सरकार को घेरा। उनका कहना था कि बनी-मोहान रोड महत्वपूर्ण मार्ग है। बीते कुछ सालों से इस पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ा है। इसके बाद भी सड़क को चौड़ा नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि एक सप्ताह के दौरान तीन युवकों ने इस मार्ग पर दम तोड़ा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए तमाम विभागों ने डीएम व शासन को रिपोर्ट सौंपी है, पर कार्रवाई नहीं हो रही।