फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए क्या हुआ जब पुलिस के चक्कर में फंसी TRAFFIC RULE तोड़ती लड़कियां

Thu, 01 Sep 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Sep 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
checking by hazratganj traffic police in lucknow
लड़क‌ियों ने तोड़े ट्रैफ‌िक रूल - फोटो : amar ujala

हजरतगंज चौराहे पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहीं महिलाओं को चेकिंग के लिए रोका गया वे भड़क गईं। एक सपा नेत्री ने जहां पुलिस कर्मियों से नोकझोंक की तो एक लेडी डॉक्टर होमगार्ड पर कार चढ़ाने पर ही आमादा हो गई। पुलिस ने ऐसी सभी महिलाओं को चालान भरने के बाद ही जाने दिया।

checking by hazratganj traffic police in lucknow
टैफ‌िक - फोटो : amar ujala
सीओ ट्रैफिक अवनीश कुमार मिश्रा व तनु उपाध्याय ने देर शाम हजरतगंज चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाली महिलाओं पर खास नजर थी। बगैर हेलमेट स्कूटी चला रही युवती को रोका तो वह भड़क उठीं। 
checking by hazratganj traffic police in lucknow
ट्रैफ‌िक - फोटो : amar ujala
खुद को सपा नेत्री मनीषा शाह बताते हुए पुलिस कर्मियों से बोली कि मैं सीएम को बुके थमाती हूं, मेरा चालान काटोगे। दिमाग तो नहीं फिर गया। मीडिया कर्मियों को देखते ही तेवर बदले। कहा कि भाजपा व बसपा के इशारे पर काम कर रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
checking by hazratganj traffic police in lucknow
लखनऊ ट्रैफ‌िक - फोटो : amar ujala
इस बीच टीएसआई ने चालान थमा दिया। सौ रुपये समन शुल्क देने के साथ युवती ने बड़बड़ाते हुए स्कूटी स्टार्ट की और सीएम से शिकायत की धमकी देकर चली गई। हजरतगंज से राजभवन जा रही कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी महिला ने चेकिंग होते देख रफ्तार बढ़ाई। 
 
विज्ञापन
checking by hazratganj traffic police in lucknow
लखनऊ ट्रैफ‌िक - फोटो : amar ujala
कार रोकने का इशारा कर रहे होमगार्ड की तरफ स्टीयरिंग मोड़ दी। होमगार्ड की चीख सुनकर पुलिसकर्मी दौड़े। इस बीच होमगार्ड कार के साथ घिसटते हुए चौराहे के दूसरे छोर तक पहुंच गया था। घेराबंदी होने पर महिला ने ब्रेक लगाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed