सब्सक्राइब करें

कातिल बहू: भांजे के इश्क में पागल मामी, रोड़ा बन रही सास को यूं लगाया ठिकाने; कब्र से निकाली गई लाश बताएगी राज

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 12 Apr 2026 08:10 AM IST
सार

राजधानी में रिश्तो में कत्ल की खौफनाक कहानी सामने आई है। यहां भांजे के इश्क में पागल मामी ने रोड़ा बन रही अपनी सास की हत्या कर दी। उसे जहर देकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
daughter-in-law murdered her mother-in-law In Lucknow who was acting as an obstacle in her love life
पुलिस ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा, बहू से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

राजधानी लखनऊ में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद शनिवार को कब्र खोदकर उनका शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बहू शालिनी को हिरासत में लिया गया है। नामजद आरोपी करन की तलाश में पुलिस टीम लगी है।



घटना काकोरी क्षेत्र के इब्राहिमगंज गांव की है। गांव निवासी बुजुर्ग शांति देवी (65) की हत्या हुई है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि छानबीन में शालिनी की भूमिका संदिग्ध मिली है। ग्राम प्रधान शकील के वीडियो के आधार पर शालिनी से पूछताछ की जा रही है। उसके रिश्ते के भांजे उन्नाव के औरास निवासी करन को पकड़ने के लिए पुलिस टीम उन्नाव भेजी गई है।

Trending Videos
daughter-in-law murdered her mother-in-law In Lucknow who was acting as an obstacle in her love life
शांति देवी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिलाधिकारी की अनुमति से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव कब्र से निकाला गया। शव का पोस्टमॉर्टम रविवार को होगा। इससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मौत जहर से हुई, तो विसरा रिपोर्ट से पुष्टि होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
daughter-in-law murdered her mother-in-law In Lucknow who was acting as an obstacle in her love life
आरोपी बहू शालिनी रावत से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फोरेंसिक रिपोर्ट भी होगी अहम

बुजुर्ग शांति देवी को रोटी में जहर देकर मारने की बात सामने आई थी। मौके से पुलिस को आधी रोटी मिली थी। रोटी को पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि एफएसएल की रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होती है तो वह अहम सबूत होगा।
 
daughter-in-law murdered her mother-in-law In Lucknow who was acting as an obstacle in her love life
कब्र से शव निकलवाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कब्र के आसपास जुटी थी भीड़

कब्र से शांति देवी के शव को निकाले जाने की खबर गांव तक पहुंची तो लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद फावड़े की मदद से कब्र को खोदने का काम शुरू किया गया। करीब तीन घंटे के बाद कब्र से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
daughter-in-law murdered her mother-in-law In Lucknow who was acting as an obstacle in her love life
Anuj Crime - फोटो : istock

यह है पूरी घटना

इब्राहिमगंज निवासी मनोज रावत की पत्नी शालिनी ने सास शांति देवी को पांच अप्रैल को रात के खाने में जहर दिया था। शालिनी का भांजे करन से प्रेम प्रसंग था और सास इसमें बाधा बन रही थीं। इलाज के दौरान छह अप्रैल को शांति देवी की मौत हो गई थी, जिसके बाद घरवालों ने उनका शव खेत में दफना दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed