फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्री राम की अयोध्या के साथ सदियों तक बहुत अन्याय हुआ, पर अब ऐसा नहीं होगाः योगी

Fri, 13 Nov 2020 07:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Nov 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav 2020 in Ayodhya yogi said There was a lot of injustice with Shri Ram Ayodhya for centuries but it will not happen now
अयोध्या दीपोत्सव 2020 - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि श्री राम की अयोध्या के साथ सदियों तक बहुत अन्याय हुआ है। जो अयोध्या जन्म और जीवन दोनों तारती है वह, कुछ लोगों की कुत्सित सोच के कारण वर्षों तक अपमानित होती रही है। पर अब ऐसा नहीं होगा। अयोध्या को उसका गौरव मिलेगा। हम इसे वैदिक सिटी के रूप में विश्व मानचित्र पर गौरव दिलाएंगे। 

Deepotsav 2020 in Ayodhya yogi said There was a lot of injustice with Shri Ram Ayodhya for centuries but it will not happen now
दीपोत्सव कार्यक्रम में लोगों को सीएम योगी ने किया संबोधित - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री, शुक्रवार को अयोध्या में आयोजित 'दिव्य दीपोत्सव' में श्री राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करने के बाद प्रदेश को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है, तीन वर्ष पहले तक कुछ लोगों को अयोध्या का नाम लेने से डर लगता था। अब अब सब बदल गया है, लोग अयोध्या आना चाहते हैं। इस बार हमने 5.51 लाख दीप अयोध्या में जलाए हैं, अब अगले साल 7.51 लाख दीपकों से अयोध्या रोशन होगी। 

Deepotsav 2020 in Ayodhya yogi said There was a lot of injustice with Shri Ram Ayodhya for centuries but it will not happen now
अयोध्या दीपोत्सव 2020 - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर पुण्य स्थली को प्रतिष्ठापित करेंगे। श्रद्धालु हो या पर्यटक सभी की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कुछ वर्ष पूर्व तक सरकारें पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी जैसी यात्राओं पर रोक लगाती थीं, आज यहां सुविधाओं की बढ़ोतरी की जा रही है। यह हमारी अस्मिता से जुड़ा विषय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepotsav 2020 in Ayodhya yogi said There was a lot of injustice with Shri Ram Ayodhya for centuries but it will not happen now
अयोध्या दीपोत्सव 2020 - फोटो : amar ujala

पीढ़ियों की प्रतीक्षा को मोदी जी ने की किया सफल
योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के वनवास से वापस आने की यह घड़ी बड़ी पावन है। दिवाली, हर भारतवासी का त्योहार है। यह हमारे गौरव और आत्मिक शांति का प्रतीक पर्व है। जिस श्री राम जन्मभूमि मन्दिर की अभिलाषा लिए पीढ़ियों तक संघर्ष हुआ। लाखों लोगों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया, आज पांच सदी की इस प्रतीक्षा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्णाहुति हुई है। योगी ने कहा कि हमें इस बार पर गर्व करना चाहिए कि हम ऐसे कालखंड में हैं जब श्रीराम के भव्य-दिव्य मंदिर का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कोरोना काल में श्री राम जन्मभूमि के मंदिर की आधारशिला रखकर राम राज्य की  संकल्पना को मूर्त रूप देने का संकल्प लिया है। यह संकल्प साकार होगा। 

विज्ञापन
Deepotsav 2020 in Ayodhya yogi said There was a lot of injustice with Shri Ram Ayodhya for centuries but it will not happen now
अयोध्या दीपोत्सव 2020 - फोटो : amar ujala

राम राज्य है हमारी नीतियों का आधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव, राम राज्य की संकल्पना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास है। रामराज्य, भेदभाव रहित समरस समाज का द्योतक है। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का आधार यही राम राज है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण जैसे प्रयास जाति, धर्म, पंथ, मजहब से परे, समान भाव से सभी के जीवन में उजियारा भर रहे हैं। कोरोना काल में जन सेवा का कार्य और तत्परता से किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed