{"_id":"615bdf128ebc3e62975501ac","slug":"drone-camera-over-a-room-where-priyanka-gandhi-is-detained","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी में प्रियंका गांधी: कमरे के ऊपर उड़ाया जा रहा ड्रोन कैमरा, पुलिस बोली- हमें नहीं पता किसका है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी में प्रियंका गांधी: कमरे के ऊपर उड़ाया जा रहा ड्रोन कैमरा, पुलिस बोली- हमें नहीं पता किसका है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Oct 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : amar ujala
Link Copied
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ 151, 107 और 116 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें रविवार सुबह लखीमपुर खीरी जाते गिरफ्तार किया गया था। तब से वह वहीं पर हैं। इस दौरान उनका कमरे में सफाई करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
इस बीच एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बारे में कांग्रेसियों का कहना है कि प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर यूपी पुलिस का ड्रोन कैमरा है। हालांकि, यूपी पुलिस का कहना है कि हमें भी पता नहीं कि ये ड्रोन किसका है? यहां खड़े अधिकारी और पुलिस कह रहे हैं कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इस पर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि असंवैधानिक हिरासत के बाद सरकार ने प्रियंका जी के ऊपर ड्रोन के पहरे लगा रखे हैं। काश यह किसान विरोधी सरकार अपने घमंडी केंद्रीय मंत्री और उसके बिगड़ैल बेटे पर इतने पहरे लगाती तो यह नौबत नहीं आती।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : amar ujala
कांग्रेसियों ने तंज किया है कि डरी हुई भाजपा सरकार का काम देखिए। प्रियंका गांधी को जिस कमरे में हिरासत में रखा गया है, उसके बाहर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। भाजपा सरकार का किसानों की आवाज को कुचलने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी है। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि-नरेंद्र मोदी जी, आपकी सरकार ने बगैर किसी आदेश और एफआईआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। वहीं, प्रियंका गांधी ने सवाल करते हुए पूछा कि अन्नदाता को कुचल देने वाले अब तक गिरफ्तार नहीं हुए क्यों?
4 of 5
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। (सोमवार को वायरल हुए वीडियो की एक तस्वीर)
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रियंका गांधी को हिरासत में रखने के मामले में ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है, सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।