फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बेकाबू एसयूवी, आठ की मौत, तस्वीरें

Sun, 28 Aug 2016 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Aug 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
eight family members died in road accident

अंबेडकरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और एसयूवी की भिड़ंत होने से एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एसयूवी चालक को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत नरियांव गांव निवासी हाजी वकील अहमद को शनिवार सुबह परिजन इलाज के लिए एसयूवी से लखनऊ ले जा रहे थे।

eight family members died in road accident

सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार के निकट लगभग साढ़े पांच बजे एसयूवी बेकाबू होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

eight family members died in road accident

वहां देखा तो एसयूवी के परखच्चे उड़ गए थे और ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया था। ग्रामीणों ने एसयूवी में फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक छह यात्रियों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
eight family members died in road accident

गंभीर दशा में तीन घायलों में एक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में और एक ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। गंभीर अवस्था में चालक साकिब (26) पुत्र मसीउज्जमा निवासी नरियांव थाना जहांगीरगंज को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
 

विज्ञापन
eight family members died in road accident

इन यात्रियों की हुई मौत
सड़क हादसे में मरने वाले आठ लोगों में परिवार के मुखिया वकील अहमद (55) के अलावा उनकी पत्नी साबितुलनिशा (50), वकील के भाई शकील अहमद (35) तथा परिवार के सदस्य कमरुलहसन (52), अब्दुल रब (55), मुनीर अहमद (45), मुजीबुलनिशा (62) तथा सिराजुलनिशा (58) शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed