सब्सक्राइब करें

रायबरेली: स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में दो महिलाओं सहित चार की मौत, एक ही बाइक पर सवार थे सभी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
four died in an accident in sareni in raebareli.
- फोटो : amar ujala

सरेनी (रायबरेली) थाना क्षेत्र में बुधवार को लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर बेकाबू स्कार्पियो ने बाइक सवार मां-बेटे समेत चार लोगों को रौंद दिया। इससे सभी की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब सभी रिश्तेदारी से वापस गांव जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि चार पहिया वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक चलाने वाला युवक हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर थानेदार अनिल सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। चार लोगों की मौत की जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने स्कार्पियो पर सवार एक युवक को हिरासत में लिया है।



 

Trending Videos
four died in an accident in sareni in raebareli.
- फोटो : amar ujala

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी दिनेश सोनकर (28), उसकी मां शुवामती (58) और परिवार की नीलम (15), ननकई (45) यहां रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मठ गांव रिश्तेदारी आए थे। दोपहर बाद सभी एक ही बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। गेगासो के पहले राजाढाबा के पास फतेहपुर से रायबरेली की तरफ आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
four died in an accident in sareni in raebareli.
- फोटो : amar ujala

सभी को सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चार लोगों की मौत की जानकारी से हड़कंप मच गया। खास बात यह थी कि चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक चलाने वाला दिनेश हेलमेट तक नहीं लगाए थे। मृतकों में नीलम और ननकई भी मां-बेटी हैैं। हादसे के बाद आसपास के लोगों का मौके पर मजमा लग गया। थानेदार ने पहुंचकर घटना की जानकारी मृतका के परिवारीजनों को दी।

four died in an accident in sareni in raebareli.
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्र्टम के लिए भेजा। थानेदार ने बताया कि चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। स्कार्पियो पर सवार रोहित नामक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
four died in an accident in sareni in raebareli.
- फोटो : amar ujala

सीओ सदर महिपाल पाठक ने बताया कि सरेनी थाना क्षेत्र में राजाढाबा के पास स्कार्पियो की टक्कर से मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हुई है। जानकारी होने पर पुलिस ने पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। मरने वाले फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामले में केस दर्ज करके उचित कार्रवाई कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed