सब्सक्राइब करें

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं जितिन प्रसाद, अब योगी मंत्रिमंडल में शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Sep 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Read about Jitin Prasad who was in G23 group of Congress.
जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

यूपी में ब्राह्मण नेता के रूप में पहचान रखने वाले जितिन प्रसाद रविवार शाम शपथ लेने के बाद योगी के मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। बता दें कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। वह बीते नौ जून को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।



अपने कांग्रेस छोड़ने पर जितिन ने कहा था कि मैंने पिछले 8-10 सालों में यह महसूस किया है कि आज देश में अगर कोई असली मायने में संस्थागत राजनीतिक दल है तो भाजपा है। बाकी दल तो व्यक्ति विशेष और क्षेत्र के हो गए, लेकिन राष्ट्रीय दल के नाम पर भारत में कोई दल है तो भाजपा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसके लिए आज देशहित में कोई दल और कोई नेता सबसे उपयुक्त और मजबूती से खड़ा है, तो वो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

 उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अब एक व्यक्ति विशेष और वर्ग विशेष की पार्टी रह गई है। इस वजह से काम नहीं कर पा रहा था। बता दें कि जितिन प्रसाद उन 23 नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस में सक्रिय नेतृत्व और संगठनात्मक चुनाव की मांग को लेकर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने पार्टी में बड़े बदलाव की मांग की थी।

Trending Videos
Read about Jitin Prasad who was in G23 group of Congress.
- फोटो : amar ujala

जितिन प्रसाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे जितेंद्र प्रसाद के पुत्र हैं जिन्होंने पार्टी में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी थीं। उन्होंने सोनिया गांधी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा था।


विज्ञापन
विज्ञापन
Read about Jitin Prasad who was in G23 group of Congress.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जितिन प्रसाद - फोटो : Agency

जितिन प्रसाद ने 2004 में शाहजहांपुर से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। उन्हें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में इस्पात राज्यमंत्री बनाया गया था।

Read about Jitin Prasad who was in G23 group of Congress.
भाजपा में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद। - फोटो : ANI

इसके बाद उन्होंने 2009 में धौरहरा सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने यूपीए सरकार में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस, सड़क परिवहन और राजमार्ग और मानव, संसाधन विकास राज्यमंत्री की भी जिम्मेदारी संभाली।


 

विज्ञापन
Read about Jitin Prasad who was in G23 group of Congress.
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा में शामिल होने पर जितिन ने कहा था कि कांग्रेस में रह कर वह जनता के हितों की रक्षा नहीं कर पा रहे थे इसलिए वहां बने रहने का कोई औचित्य नहीं था। उन्होंने कहा, ‘अब भाजपा वह माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा था कि भाजपा में एक सशक्त संगठन और मजबूत नेतृत्व है जिसकी जरूरत आज देश को है। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed