फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम को वन जाते देख भाव विभोर हुए दर्शक, फिल्मी कलाकारों से जीवंत हुई रामलीला, तस्वीरें

Tue, 20 Oct 2020 10:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Oct 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Fourth day of Ramleela in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला मैदान में संचालित फिल्मी सितारों की रामलीला आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बॉलीवुड कलाकारों ने अयोध्या की रामलीला में अभिनय व संवाद से त्रेतायुग को जीवंत कर दिया है।

Fourth day of Ramleela in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

मंगलवार को रामवन गमन की लीला देखकर सभी भाव विभोर हो उठे। राम बरात के उत्साह से शाम 7 बजे शुरू हुई चौथे दिन की रामलीला का समापन 11 बजे राम वन गमन की लीला से हुआ।

Fourth day of Ramleela in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

रामलीला मंचन के चौथे दिन की शुरुआत सीता की विदाई के मार्मिक दृश्य से हुई। सीता सबसे विदा लेकर डोली में चढ़ जाती हैं। इस प्रकार महाराज दशरथ बरात सहित अयोध्या को प्रस्थान करते हैं। अगले दृश्य में अयोध्यावासी चारों भाइयों के विवाह की खुशी में नाच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fourth day of Ramleela in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

एक अन्य दृश्य में राजा दशरथ गुरु वशिष्ठ के साथ मंत्रणा कर रहे होते हैं। वे गुरुदेव से कहते हैं कि गुरुदेव मेरे कानों के बाल सफेद हो गए हैं, अब मेरा बुढ़ापा चरम सीमा पर है। अब मेरी एक ही अभिलाषा है, रामचंद्र सब प्रकार से योग्य हो गए हैं, उन्हें राज भार सौंप दिया जाए। गुरु वशिष्ठ उनकी इच्छा का अनुमोदन करते हैं और कहते हैं कि हे! राजन राम के राजतिलक की तैयारी करवाइए। अगले दृश्य में प्रजावासी राम के राजतिलक की खुशी में नाच रहे होते हैं।

विज्ञापन
Fourth day of Ramleela in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

उधर, मंथरा राम के राजतिलक की बात सुनकर दुखी हो जाती हैं। मंथरा कैकेयी को तरह-तरह से भड़काती है। अगले दृश्य में महारानी कैकेयी कोप भवन में चली जाती हैं। इसके बाद वह राजा दशरथ से राम का वनवास मांगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed