सब्सक्राइब करें

UP: बहन को चार दिन तक घर में रखा बंद, पिता के टुकड़े कर लगाता रहा ठिकाने; नीले 'ड्रम कांड' की इनसाइड स्टोरी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Feb 2026 10:48 AM IST
सार

लखनऊ में बीबीए छात्र ने शराब कारोबारी पिता की हत्या कर दी। इसके बाद लाश के टुकड़े किए। हाथ-पैर ठिकाने लगा दिए, जबकि सिर सहित धड़ ड्रम में मिला है। आरोपी ने पिता को नीट की पढ़ाई का दबाव बनाने पर गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी ने जब पिता की हत्या की तब छोटी बहन भागकर कमरे में पहुंची थी। लेकिन आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। उसे चार दिन तक घर में बंद करके रखा था। 

विज्ञापन
Lucknow murder Sister kept locked in house for 4 days son hacked father to pieces and tried to dispose of him
Lucknow murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल-91 में 21 वर्षीय अक्षत प्रताप सिंह ने जब शराब कारोबारी पिता मानवेंद्र सिंह (49) की गोली मारकर हत्या की, उस वक्त उसकी छोटी बहन कृति अपने कमरे में थी। गोली चलने की आवाज सुनकर वह भागकर भाई के पास पहुंची। कमरे के अंदर का नजारा देखकर कृति सन्न रह गई। फर्श पर पिता का शव देखकर वह चीख पड़ी। इस पर अक्षत ने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया।


पिता की हत्या से दहशत में आई कृति कुछ नहीं कर सकी। अक्षत ने उसे चार दिन तक घर में बंद करके रखा। इस दौरान वह पिता के शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाता रहा।
Trending Videos
Lucknow murder Sister kept locked in house for 4 days son hacked father to pieces and tried to dispose of him
शराब कारोबारी हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीबीए की पढ़ाई कर रहा था आरोपी बेटा
कृति अब भी डरी हुई है। पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग की। घटना के खुलासे के वक्त जब उसके परिवार वाले बिलख रहे थे तब कृति शांत थी। अक्षत टीएस मिश्रा कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। कृति एलपीएस में 11वीं की छात्रा है। मानवेंद्र सालेह नगर व बुद्धेश्वर में वर्धमान नाम से पैथालॉजी भी चलाते थे। उनकी पत्नी का वर्ष 2017 में देहांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow murder Sister kept locked in house for 4 days son hacked father to pieces and tried to dispose of him
आरोपी बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों को लगातार गुमराह करता रहा अक्षत
पिता की हत्या के बाद अक्षत बार-बार घर से बाहर जा रहा था। पड़ोसियों के पूछने पर उसने कहा कि पिता 19 फरवरी को काम से दिल्ली गए थे और फिर नहीं लौटे। अक्षत ने ही 20 फरवरी को इसकी शिकायत थाने में की थी, ताकि उस पर कोई शक न करे। 

 
Lucknow murder Sister kept locked in house for 4 days son hacked father to pieces and tried to dispose of him
शराब कारोबारी हत्या के बाद पुलिस को मौके पर लेकर जाता आरोपी बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों के पूछने पर उसने कहा कि पुलिस से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस पर पड़ोसी उसे लेकर थाने पहुंचे। थाने से सुनवाई नहीं होने पर एडीसीपी से शिकायत की गई।
 
विज्ञापन
Lucknow murder Sister kept locked in house for 4 days son hacked father to pieces and tried to dispose of him
शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर से बाहर जाते नहीं दिखे मानवेंद्र तो गहराया शक
पड़ोसियों ने घरों के बाहर लगे कैमरे में 19 फरवरी की रात की फुटेज खंगाली। रात 12 बजे के करीब मानवेंद्र अपनी कार से घर के भीतर जाते नजर आए। इसके बाद से वह बाहर निकले ही नहीं।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed