फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triple Murder: एनकाउंटर के डर से कांपे 'गब्बर' और फराज, दोनों का नेपाल के रास्ते यहां भागने का था इरादा

Mon, 05 Feb 2024 04:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Feb 2024 04:08 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Triple Murder history-sheeter and Faraz Trembling due to fear of encounter
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
जमीन विवाद में अपने ही तीन रिश्तेदारों की जान लेने वाला हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान उर्फ सिराज अहमद व उसका बेटा फराज अहमद एनकाउंटर के डर से आत्मसमर्पण करने की फिराक में थे। हत्या के बाद दोनों मुरादाबाद भाग गए थे, पर पुलिस का शिकंजा कसते ही दोनों लखनऊ लौट आए। रविवार सुबह करीब 6 बजे दुबग्गा तिराहे से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के चेहरे पर न तो शिकन दिखी और न ही कोई अफसोस। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वारदात में शामिल एक आरोपी फुरकान अब भी गिरफ्त से दूर है।
Lucknow Triple Murder history-sheeter and Faraz Trembling due to fear of encounter
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
मलिहाबाद के मोहम्मदनगर गांव में दो फरवरी की दोपहर लेखपाल जमीन की पैमाइश करने पहुंचा था। तभी दो पक्षों में विवाद हो गया था। कुछ ही देर बाद 70 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर लल्लन, उसके बेटे फराज, चालक अशरफी व साथी फुरकान ने फरीद अहमद के घर पर धावा बोल दिया था। 
Lucknow Triple Murder history-sheeter and Faraz Trembling due to fear of encounter
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने फरीद की पत्नी फरहीन (लल्लन की सगी भतीजी), उनके बेटे हंजला और मुनीर (लल्लन के चचेरे भाई) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने सभी की पहचान की थी। वारदात की रात ही पुलिस ने आरोपी अशरफी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Triple Murder history-sheeter and Faraz Trembling due to fear of encounter
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों पर लगाया जाएगा एनएसए
पुलिस ने आरोपियों के पास से दोनाली बंदूक, शस्त्र लाइसेंस व पासपोर्ट बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पूरी वारदात कुबूल ली। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि लल्लन व फराज मुरादाबाद में डेरा डाले थे। जब पुलिस टीमों ने वहां धरपकड़ शुरू की, तो ये दोनों सरेंडर करने के इरादे से लखनऊ चले आए। आरोपी फुरकान की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर गैंगस्टर व एनएसए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Lucknow Triple Murder history-sheeter and Faraz Trembling due to fear of encounter
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
सर्विलांस पर थे मोबाइल नंबर, फोन ऑन करते ही मिली लोकेशन और पुलिस पहुंच गई
पुलिस ने कई मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए थे। इनमें से दो-तीन वे नंबर थे, जिनपर लल्लन ने वारदात के बाद कॉल किया था। दो नंबर लखनऊ व एक नंबर मुरादाबाद का था। लखनऊ पहुंचने के बाद एक नंबर पर आरोपियों ने बात की और अपना एक अन्य मोबाइल फोन ऑन किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed