{"_id":"615d31288ebc3e0b99033e80","slug":"many-injured-in-an-accident-in-barabanki","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: हाइवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 19 घायल, एक की हालत ज्यादा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: हाइवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 19 घायल, एक की हालत ज्यादा गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर से लुधियाना पंजाब जा रही डबल डेकर बस ओवरटेक करने के चक्कर में अयोध्या हाईवे पर मंगलवार देर रात पलट गई। इस हादसे में करीब 19 यात्री घायल हो गए। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार होना बताया जा रहा है। घायलों में एक की हालत गंभीर है। बाकी अन्य को मामूली चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों में कुशीनगर, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, बिहार के बेतिया और हरियाणा के पानीपत के लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 56 सीटर इस बस में करीब 76 यात्री सवार थे।
Trending Videos
- फोटो : amar ujala
शहर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर असेनी के पास मंगलवार की देर रात एक डबल डेकर बस ओवरटेक करने के चक्कर में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। इसकी जानकारी पर मौके पर एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी डॉ अवधेश सिंह, एसडीएम सुमित यादव, सीओ सिटी सीमा यादव, कोतवाल अमर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे व एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
इसमें एक यात्री ओमहरि निवासी ग्राम सिंगहा थाना रामकोला जिला कुशीनगर गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे लखनऊ भेज दिया गया। जबकि अन्य घायलों में कुशीनगर के निवासी छेदीलाल (50), विशुनपुरा थाना के पृथ्वीपुर के धर्मेन्द्र सिंह (35), गरहन (55), बालखिला (50),गोरखपुर के शाहपुर थाना के मोहनपुर की सोनम (30), चौरीचौरा थाना के देवीपुर के तीन साल की उदया पुत्री विशाल, महेंद्र (61), मोहनपुर के दक्ष पुत्र अरुण (10), कूड़ाभार थाना के धरमी (80), बस्ती के थाना लालगंज के रमैला के रविन्द्र कुमार (28), हरैया थाना के पेंडारी के विजय वर्मा (34) और देवरिया के तरकुलवा थाना के कवलवाचक की उर्मिला पत्नी जमादार(45) शामिल हैं।
- फोटो : amar ujala
इनके अलावा बिहार के बेतिया जिले के लौरिया थाना के भोगई के जुमराती (55), सिकटा दराज के दिलशाद (18), साठी थाना के पोरहा के कमरुद्दीन (50), हरियाणा के पानीपत के नरेंद्र शर्मा (66) समेत करीब 19 लोग घायल हुए है। इन सभी का उपचार कराने के बाद रात में ही इनको दूसरे वाहन से जिला प्रशासन द्वारा घर भेजवा दिया गया है। कोतवाल अमर सिंह ने बताया पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच कर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
डबल डेकर बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भरकर चलने में चालक परहेज नहीं कर रहे है। दो माह पहले जिले के रामसनेहीघाट के पास हुए हादसे में 18 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद पुलिस व परिवहन विभाग लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है लेकिन इसके बाद भी आए दिन बस हादसे सामने आ रहे है। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने कहा कि जो डबल डेकर बस हाईवे पर हादसे का शिकार हुई है वह 56 सीटर थी। बस में कितनी सवारी थी इसका पता नहीं लग सका है। क्षमता से अधिक सवारियां भरकर चलने वाली बस व अन्य वाहनों की चेकिंग कर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।