{"_id":"58286d1a4f1c1b7304b39b2b","slug":"mayawati-says-pm-modi-is-trying-to-blackmail-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मायावती का हमला, भावनात्मक रूप से जनता को ब्लैकमेल कर रहे हैं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का हमला, भावनात्मक रूप से जनता को ब्लैकमेल कर रहे हैं पीएम मोदी
Sun, 13 Nov 2016 07:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 13 Nov 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए उन पर जनता को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। उन्होंने मोदी के गोवा में दिए गए भाषण पर कहा कि मोदी ने देश के लिए अपना घर-परिवार सबकुछ छोड़ दिया तो ये अच्छी बात है, पर इसका ये मतलब नहीं कि वे जनहित से खिलवाड़ करते हुए देश की जनता को दुख पहुंचाने वाले फैसले करें और उस पर अड़े रहें।
2 of 5
अपने जारी किए गए बयान में मायावती ने कहा कि इसके पहले भी पीएम मोदी ने ऊना में हुए दलितों पर हुए अत्याचार पर भावनात्मक प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन दलित उत्पीड़न को रोकने के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया।
3 of 5
उन्होंने कहा कि 500 व 1000 रुपये के नोट बंद करने से देश का गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी व अन्य मेहनतकश तबका परेशान है और अपने मेहनत की कमाई को बचाने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उन्होंने कहा कि इस फैसले से जनता को थोड़ी राहत दी जानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वो भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता में आए हैं और विदेशों में जमा काला धन देश लाकर प्रत्येक गरीब के खाते में 15-15 लाख रुपये जमा करेंगे लेकिन अब तक उन्होंने कुछ नहीं किया। वहीं, इस मामले में चुप्पी साधकर उन्होंने नैतिक भ्रष्टाचार किया है।
विज्ञापन
5 of 5
मायावती ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोकसभा चुनाव के दौरान किए गए अपने वादों पर खरा नहीं उतर पाई है और अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व पंजाब में विधानसभा चुनाव को देखते हुए देश की जनता का ध्यान बंटाने का काम कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।