{"_id":"58f753874f1c1b1a7447306e","slug":"msme-minister-satyadev-pachauri-humiliates-handicapped-publically","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: प्रधानमंत्री मोदी जिन्हें दे रहे हैं इज्जत, योगी के मंत्री ने किया सरेआम जलील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: प्रधानमंत्री मोदी जिन्हें दे रहे हैं इज्जत, योगी के मंत्री ने किया सरेआम जलील
amarujala.com, written by काजल शर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
औचक निरीक्षक पर पहुंचे मंत्री
Link Copied
भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने भले ही शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को दिव्यांग कहकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया हो लेकिन योगी सरकार के मंत्री ने आज कुछ ऐसा किया जो वाकई उनकी संवेदनशीलता पर सवाल उठाने वाला है।
Trending Videos
2 of 5
सत्यदेव पचौरी
मामला लखनऊ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के दफ्तर का है। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी बुधवार सुबह 9.40 मिनट पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां पहुंचे तो देखा कि एक तिहाई अफसर नदारद थे। मंत्री ने गायब अफसरों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों की एक-एक कर खुद गिनती करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सत्यदेव पचौरी
गिनती करते वक्त मंत्री सबसे उसकी पोस्ट भी पूछते जा रहे थे साथ में आने का वक्त भी। तभी चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी की बारी आई। मंत्री जी ने उस कर्मचारी से पद पूछा, तुम क्या हो? जवाब मिला सफाई कर्मचारी। फिर पूछा कितने बजे आते हो तो जवाब मिला सुबह सात बजे।
4 of 5
सत्यदेव पचौरी
इसके बाद पूछा संविदा पर हो? हां का जवाब मिलने के बाद उन्होंने कर्मचारी को ऊपर से नीचे तक देखा और बोले, लूले-लंगड़ों को संविदा पर रख लिया है, ये क्या सफाई करेंगे। इसके बाद उस कर्मचारी को देखकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। इतना सुनकर कर्मचारी सकपका गया, छोटी कद-काठी के उस कर्मचारी को चलने में कुछ तकलीफ थी। इसके बाद मंत्री अफसरों को उसे नौकरी देने पर फटकारने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
सत्यदेव पचौरी
हालांकि ये वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री ने सफाई दी है कि मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है, ये मेरे खिलाफ साजिश है। वहीं मंत्री के हाथों जलील हुए उस सफाईकर्मी ने बाद में मीडिया के सामने कहा, इतने सालों से काम कर रहा हूं, इतना जलील किसी ने नहीं किया। मैं मुख्यमंत्री से शिकायत करूंगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।