सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बाराबंकी: जेल में बदल गई बाहुबली मुख्तार की सूरत, कंधे झुक गए और कमजोर बुजुर्ग जैसी हो गई है हालत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Jul 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar ansari condition in barabanki Jail.
बाहुबली मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुश्किलें आए दिन बढ़ती ही जा रही हैं। अब जेल में उसकी हालत ऐसी हो गई है कि उसे पहचान पाना भी मुश्किल है। कभी प्रदेश के कई जिलों में रसूख रखने वाला और सेहतमंद मुख्तार अंसारी अब काफी पतला हो चला है। कंधे झुक गए हैं और बाल व दाढ़ी पूरी तरह से सफेद हो चुकी है। आंखों पर चश्मा लगाए वो किसी कमजोर बुजुर्ग जैसा नजर आ रहा है।



सोमवार को मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस मामले में बाराबंकी सीजेएम कोर्ट में बांदा जेल से पेशी थी। वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए हुई इस पेशी में मुख्तार को एक और झटका लगा है।

मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि सुनवाई के दौरान उन्होंने जेल में टेलीविजन लगवाए जाने की मांग की थी जिसे जेल प्रशासन ने बजट आने पर लगवाने का आश्वासन दिया था लेकिन उसे कोर्ट ऑर्डर सीट में डाल दिया गया।

Trending Videos
Mukhtar ansari condition in barabanki Jail.
मुख्तार को कुछ समय पहले ही बांदा जेल में शिफ्ट किया गया था। - फोटो : PTI (File Photo)

सुनवाई के दौरान मुख्तार ने अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए हवाला दिया कि उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को टीवी की सुविधा दी जाती है, लेकिन मेरे बैरक में टीवी नहीं लगवाया गया है। इसलिए मुझे भी ये सुविधा चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukhtar ansari condition in barabanki Jail.
- फोटो : amar ujala

मुख्तार ने कोर्ट से आग्रह किया कि यदि आप आदेश कर देंगे तो जेल में टीवी की सुविधा मिल जाएगी।

Mukhtar ansari condition in barabanki Jail.
मुख्तार अंसारी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

सुरेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
वहीं इस मामले में अन्य आरोपी सुरेंद्र शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Mukhtar ansari condition in barabanki Jail.
मुख्तार अंसारी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मुख्तार के खिलाफ अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं। उसकी गिनती यूपी के सबसे प्रभावशाली बाहुबलियों में होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed