{"_id":"615e974d8ebc3e222b44e6aa","slug":"people-offer-prayers-in-temples-on-beginning-of-navratri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2021: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में लगे जयकारे, सुबह से ही लगी रहीं कतारें, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navratri 2021: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में लगे जयकारे, सुबह से ही लगी रहीं कतारें, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
Link Copied
शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो गए है। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में श्रद्घालुओं की कतार लगी रही। लोगों ने पूजन कर मां के जयकारे लगाए। लखनऊ के बड़ी कालीजी मंदिर में सुबह आरती की गई। इसके लिए शहर में कई दिन पहले से ही तैयारी चल रही रही थी। मंदिरों को सजाया गया और शहर के पूजा पंडालों में प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में शक्ति की उपासना का अत्यधिक महत्व है।
मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनके नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर माता आदिशक्ति अपने भक्तों पर करुणा की वर्षा करती हैं और शक्ति का संचार करते हुए करुणा एवं परोपकार के द्वारा संसार के प्राणियों का हित करती हैं। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने लोगों से नवरात्रि के पुनीत अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
Trending Videos
2 of 5
- फोटो : amar ujala
इस बार के नवरात्र में घट स्थापना के दिन चित्रा नक्षत्र जैसे संयोग मिल रहे हैं। कन्या राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
आचार्य पं. शिव पूजन पांडेय व आचार्य एसएस नागपाल के मुताबिक, 7 अक्तूबर को सुबह चित्रा नक्षत्र में 6 बजकर 2 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट और अभिजीत मुहूर्त दिन में 11 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगा, जिसमें घट स्थापना व देवी पूजन किया जा सकता है। (मंदिरों के सामने लगी कतार।)
4 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। बाहर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।