{"_id":"616e976f12a902121f52518f","slug":"priyanka-gandhi-says-women-should-come-into-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'प्रधान बनने के बाद मेरी बीबी संभलती ही नहीं आप ही संभालो', प्रियंका गांधी ने सुनाया मजेदार किस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'प्रधान बनने के बाद मेरी बीबी संभलती ही नहीं आप ही संभालो', प्रियंका गांधी ने सुनाया मजेदार किस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Oct 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
Link Copied
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर एलान किया कि कांग्रेस पार्टी यूपी के विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। आगे के चुनाव में यह हिस्सा 50 फीसदी भी हो सकता है।
उन्होंने कहा कि मैं तो इसे 50 फीसदी करना चाहती थी पर इस पर आगे के चुनाव में निर्णय हो सकता है। हम जाति के आधार पर नहीं मेरिट के आधार पर महिलाओं को टिकट देंगे।
यह पूछे जाने पर कि कई बार लोग अपनी पत्नी व बेटी को चुनाव लड़वाते हैं पर दबदबा उनके पतियों का होता है, इससे कैसे पार पाएंगी?
प्रियंका गांधी ने कहा कि यह सच पर है पर इसमें कोई बुराई नहीं है। इस पर उन्होंने एक रोचक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि अमेठी में एक प्रधान थे। उन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाया। वो जीतकर प्रधान बनीं। कुछ साल बाद प्रधान पति मेरे पास आए और बोले, मेरी बीबी अब मुझसे संभलती नहीं आप ही संभालिए। मैंने कहा, सारे निर्णय तो हो ही रहे हैं अब रो क्यों रहे हो? प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव लड़ने और जिम्मेदारियों को संभालने के बाद महिलाएं सक्षम हो जाती हैं।
Trending Videos
2 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
प्रियंका गांधी ने लखीमपुर की एक लड़की का भी जिक्र किया जिसने कहा था कि वह बड़ी होकर देश की प्रधानमंत्री बनना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय महिलाओं को न्याय देने के लिए है। उन्हें राजनीति में आगे लाने के लिए है। यह निर्णय प्रयागराज की पारो के लिए है। यह निर्णय चंदौली की बेटी के लिए है। ये निर्णय उन्नाव की बेटी के लिए है। ये निर्णय रमेश चन्द्र की बेटी के लिए है। ये निर्णय लखनऊ की एक वाल्मीकि समाज की लड़की के लिए है जो बेरोजगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज यूपी में महिलाओं की आवाज नहीं सुनी जा रही है। महिलाएं राजनीति में आएंगी तो अपनी लड़ाई लड़कर सक्षम बनेंगी।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रेस कांफ्रेंस के लिए मंच पर ये पोस्टर लगाए गए थे। जिन पर लिखा था कि लड़की हूं लड़ सकती हूं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रेस कांफ्रेंस में मंच पर प्रियंका गांधी के अलावा पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद, पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, आराधना मिश्रा मोना, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आचार्य प्रमोद कृष्णन और नसीमुद्दीन सिद्दीकी मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।