सब्सक्राइब करें

यूपी: सपा ने महंगाई पर तो कांग्रेस ने लखीमपुर हिंसा पर सरकार को घेरा, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Oct 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
Congress and SP protest against price rise and Lakhimpur Khiri incident.
- फोटो : amar ujala

यूपी में विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए विशेष सत्र आहूत किया गया है। इस एकदिवसीय सत्र के दिन कांग्रेस व सपा ने सदन के बाहर महंगाई और लखीमपुर खीरी हिंसा के मुद्दे पर प्रदर्शन किया और सरकार को घेरने की कोशिश की।



सपा ने गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। सपाइयों ने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर प्रदर्शन करती थी अब तो कमर तोड़ महंगाई है। इतिहास में पहली बार हुआ है जब पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक में बिक रहा है।

वहीं, कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी हिंसा पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सदन के बाहर पोस्टर लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ बैठे और कहा कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किया जाए। जब तक टेनी को बर्खास्त नहीं किया जाएगा किसानों को न्याय नहीं मिल पाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में जनता परेशान है। किसान 10 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सरकार अहंकार में है।

Trending Videos
Congress and SP protest against price rise and Lakhimpur Khiri incident.
प्रदर्शन। - फोटो : amar ujala

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कांग्रेस ने जबरदस्त सक्रियता दिखाई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस मुद्दे को लगातार उठाती रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress and SP protest against price rise and Lakhimpur Khiri incident.
- फोटो : amar ujala

सपा नेता व कार्यकर्ता गैस सिलेंडर लेकर विधान भवन के बाहर पहुंचे और नारेबाजी की।

Congress and SP protest against price rise and Lakhimpur Khiri incident.
- फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतें एक हजार रुपये तक पहुंच गई हैं। यह जनता पर अत्याचार है।

विज्ञापन
Congress and SP protest against price rise and Lakhimpur Khiri incident.
- फोटो : amar ujala
विरोध दिखाने के लिए सपाई काले गुब्बारे लेकर पहुंचे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed