फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने डफरिन और लोकबंधु अस्पताल का किया दौरा, देखें ये तस्वीरें

Tue, 08 Nov 2022 04:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Nov 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
Second day of Priyanka Chopra in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर व अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लखनऊ के दौरे पर हैं। मंगलवार को वह लोकबंधु अस्पताल पहुंचीं और इसके बाद डफरिन अस्पताल गईं। सोमवार को उन्होंने सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया और बच्चों से मुलाकात की। शाम को वह 1090 पहुंचीं और महिला कॉलटेकर्स के साथ समय गुजारा।



सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ लगी रही। दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन प्रियंका चोपड़ा औरंगाबाद के बेसिक स्कूल पहुंचीं। उन्होंने बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर नुक्कड़ नाटक ‘चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो’ देखा। इसमें बच्चों ने छेड़छाड़, महिला उत्पीड़न, सामाजिक हिंसा आदि के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संदेश दिया।

प्रियंका ने बच्चों से आईबीटी यानी इंट्रोडक्शन टू बेसिक टेक्नोलॉजी के तहत नवाचारों के बारे में पूछा। छात्रा ममता ने दृष्टिहीनों के लिए तैयार विशेष जूतों के बारे में बताया, जिसे प्रियंका ने सराहा। अलिशा ने अपनी सोलर कार के बारे में जानकारी दी। 

Second day of Priyanka Chopra in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

बच्चों ने ब्लड ग्रुप की जांच प्रक्रिया के साथ साधारण तरीके से पानी साफ करने का भी डेमो दिया। इस पर प्रियंका ने कहा, मुझे खुशी है कि तकनीक दूर-दराज के गांवों तक पहुंच रही है। आज लड़के किचन का काम देख रहे हैं तो लड़कियां तकनीकी रूप से एक्सपर्ट हो रही हैं। 

Second day of Priyanka Chopra in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा जोंस औरंगाबाद के बेसिक स्कूल के बाद मोहनलालगंज के लालपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। यहां बच्चों का वजन कराने के साथ लंबाई नपवाई। बच्चों में पोषण का स्तर जानने के साथ गांव की महिला आरती से पूछा कि बच्चों को क्या खिलाया जाता हैै, उन्हें पोषाहार मिलता है या नहीं। बच्चों ने उन्हें बताया कि पोषाहार मिलता है। आंगनबाड़ी केंद्र में कुल 11 बच्चे मौजूद रहे। चलते समय प्रियंका चोपड़ा ने कार का शीशा खोलकर सबको बॉय बॉय बोला तो वे खुशी से झूम उठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Second day of Priyanka Chopra in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

चिनहट के उत्तरधौना जूनियर हाईस्कूल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ने बाल विवाह व बाल मजदूरी रुकवाने वाले किशोरी समूहों से मुलाकात की। इसमें शक्ति किशोरी समूह, दिव्या ज्ञान किशोरी समूह संग मीना मंच की कुल 15 किशोरियां मौजूद रहीं। एक स्टॉल पर किशोरी समूहों संग विद्याज्ञान की बच्चियों ने बाल श्रम संग बाल विवाह रुकवाने संबंधी क्रियाकलापों की जानकारी दी। दूसरे स्टॉल पर बाल सेवा योजना के लाभार्थियों व तीसरे स्टॉल पर स्मार्ट युवा कॉलेज के बच्चे मौजूद रहे। नई पहल कार्यक्रम के बृजेश ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा के साथ आए यूनिसेफ अधिकारियों के समक्ष चिनहट बालिका पूर्व माध्यमिक स्कूल की बालिकाओं ने स्कूल के जर्जर भवन का मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन
Second day of Priyanka Chopra in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

लालपुर प्राइमरी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान दखिना शेखपुर के पूर्व माध्यमिक स्कूल से कक्षा सात की छात्रा इशिता ने फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से ऑटोग्राफ मांगा तो उन्होंने उसके रुमाल पर अपना ऑटोग्राफ दिया। ऑटोग्राफ पाकर छात्रा इशिता अवस्थी खुशी से झूम उठी। परिसर में दूसरे गांव के विद्यालय के बच्चों के कार्यक्रम देख प्रियंका यहां पढ़ने वाले बच्चों से बिना मिले ही चली गईं, जिससे वे काफी मायूस दिखे। वहीं दखिना शेखपुर से आए 22 बच्चे काफी खुश नजर आए, इन्होंने प्रियंका के साथ सेल्फी भी ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed