{"_id":"34311a98f1dbea1af4c74ad61fd91fb4","slug":"truck-hits-school-girl-in-sitapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मासूम को टक्कर मारी, फिर उपद्रव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने मासूम को टक्कर मारी, फिर उपद्रव
Sun, 18 Oct 2015 02:09 AM IST
Updated Sun, 18 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने मासूम को टक्कर मारी, फिर उपद्रव
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव के मेंहदीपुरवा स्थित स्कूल जा रही एक छात्रा को सड़क पार करते समय एक मोरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के नीचे आकर छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
ट्रक ने मासूम को टक्कर मारी, फिर उपद्रव
2 of 7
उधर, हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को वाहन समेत पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी लेकिन काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर लोग भड़क उठे और मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस पिकेट फूंक दी। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
ट्रक ने मासूम को टक्कर मारी, फिर उपद्रव
3 of 7
कुछ देर बाद पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने लोगों को मनाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खुलवाया। लाठीचार्ज में कई लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने 15 नामजद समेत 250 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने मासूम को टक्कर मारी, फिर उपद्रव
4 of 7
तालगांव के जिमनिया मजरा दानियालपुर निवासी राम नरेश की पुत्री पूनम (14) मेंहदीपुरवा स्थित दीनदयाल बंशीधर बाल विद्या निकेतन की कक्षा दस की छात्रा है। शनिवार सुबह पूनम अपनी तीन बहनों अल्का, मालती व मीरा के साथ अलग-अलग साइकिलों से स्कूल जा रही थी। सभी छात्राएं लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर मेहंदीपुरवा कस्बे में इलाहाबाद बैंक के समीप पहुंची थीं, तभी एक तेज रफ्तार मोरंग लदे ट्रक ने सड़क पार करते समय पूनम की साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
ट्रक ने मासूम को टक्कर मारी, फिर उपद्रव
5 of 7
पूनम साइकिल समेत ट्रक के नीचे आकर गंभीर रूप घायल हो गई। मौके पर दौड़े ग्रामीणों ने ट्रक चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। बावजूद इसके पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। करीब एक घंटे तक वह मौके पर ही पड़ी कराहती रही। इस बीच सूचना पाकर स्कूली छात्र व ग्रामीण भी जमा हो गए। पुलिस की लापरवाही के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने लहरपुर-सीतापुर मार्ग जाम कर दिया। इससे कई वाहनों का काफिला लग गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।