{"_id":"5f1a4a971143b9318348f291","slug":"vikas-dubey-wife-richa-dubey-says-i-can-not-tell-the-pain-of-the-waste-of-17-houses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे 21 दिन बाद आई सामने, कहा- 'मैं 17 घरों की बर्बादी का दर्द बयां नहीं कर सकती'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे 21 दिन बाद आई सामने, कहा- 'मैं 17 घरों की बर्बादी का दर्द बयां नहीं कर सकती'
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले दुर्दांत विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे 21 दिन बाद मीडिया के सामने आई। ऋचा ने कहा कि मैं 17 घरों की बर्बादी का दर्द बयां नहीं कर सकती है। पुलिसकर्मियों की पत्नियां विधवा होने के लिए नहीं थी, लेकिन विकास की जिद ने कर दिया। मैं उनका दर्द समझ सकती हूं।
Trending Videos
Richa Dubey
- फोटो : सोशल मीडिया
एक समय लगा कि अगर वह सामने होता तो खुद अपने हाथ से गोली मार देती। दो जुलाई की रात दो बजे रात को विकास का फोन आया था। उसने कहा कि बच्चों को लेकर घर से चली जाओ। इस पर कहासुनी हुई। रिचा ने कहा कि उसका घर बर्बाद कर दिया। विकास ने गालियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Richa Dubey
- फोटो : सोशल मीडिया
गुस्से में रिचा ने मोबाइल पटक दिया। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ। कृष्णानगर के आवास पर कुछ मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि दो जुलाई की रात क्या हुआ था? उसे नहीं मालूम। दो बजे रात को विकास का फोन आया।
रिचा दुबे, कुख्यात अपराधी विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
उसने कहा कि गांव में उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया है। वह बच्चों के साथ घर छोड़कर कहीं चली जाए। इस पर रिचा ने कहा कि तुमने मेरा घर बर्बाद कर दिया। विकास ने दूसरी तरफ से गालियां देते हुए घर छोड़ने की हिदायत दी। इस पर गुस्से में रिचा ने मोबाइल को पटक दिया। इसके बाद पैदल ही बच्चे को लेकर निकल गई थी।
विज्ञापन
Richa Dubey
- फोटो : सोशल मीडिया
उसे पुलिस पर हमले की जानकारी बस स्टेशन के एक होटल में नाश्ता करते समय सुबह 7.30 बजे हुई। वहां पता चला कि विकास दुबे ने सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों को गोली मार दी। आठ घायल भी हैं। इसके बाद वह छिपते हुए वहां से निकल गई।

कमेंट
कमेंट X