फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्यप्रदेश: दीयों की रोशनी से जगमगा उठा उज्जैन, शिप्रा नदी के तट पर जलाए 11 लाख से ज्यादा दीये, गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Tue, 01 Mar 2022 10:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 01 Mar 2022 10:22 PM IST
सार

महाकाल की नगरी उज्जैन मंगलवार रात की दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों पर 11 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ। इसके पहले नौ लाख दीये एक साथ जलाने का रिकॉर्ड अयोध्या के नाम था। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Ujjain lit up with the light of diyas, more than 11 lakh diyas lit on the banks of river Shipra, record recorded in Guinness Book
दीयों की रोशनी से जगमगा उठे शिप्रा के घाट - फोटो : सोशल मीडिया
धर्म नगरी उज्जैन महाशिवरात्रि पर लाखों दीपों से जगमदा उठी। 21 लाख से ज्यादा दीप जलाकर उज्जैन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। शिप्रा नदी के तट पर 11 लाख 71 हजार 78 दीप जलाए गए। पहला दीपक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जलाया। इस दौरान रंगारंग आतिशबाजी भी की गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसे दीपों का सबसे बड़ा प्रदर्शन बताकर उज्जैन का नाम दर्ज किया। 
Madhya Pradesh: Ujjain lit up with the light of diyas, more than 11 lakh diyas lit on the banks of river Shipra, record recorded in Guinness Book
शिप्रा नदी के तट पर रहा दीवाली सा नजारा - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार को उज्जैन का हर नागरिक विश्व कीर्तिमान का साक्षी बना। जिस उत्सव की कल्पना बीतें दिनों की गई थी वह मंगलवार शाम को साकार हुआ और 21 लाख से ज्यादा दीप पूरे शहर में जलाए गए। इसके पहले अयोध्या में नौ लाख 41 हजार 551 दीप जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था लेकिन उज्जैन ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा। शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव के नाम से आयोजन हुआ जिसमें 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।
Madhya Pradesh: Ujjain lit up with the light of diyas, more than 11 lakh diyas lit on the banks of river Shipra, record recorded in Guinness Book
ड्रोन कैमरों से इस तरह नजर आया शिप्रा के घाटों का नजारा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दीपोत्सव का विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म समेत टीवी चैनलों पर प्रसारण किया गया। इतना ही नहीं कार्यक्रम खत्म होने के बाद खाली बोतलें और दीये नगर निगम की टीम ने एकत्र कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने विश्व का सबसे बड़ा जीरो वेस्ट कार्यक्रम होने का दावा किया और कहा कि उपयोग हुए सभी दीयों को रिसाइकल कर एक बड़ा दीया बनाया जाएगा। तेल की बोतलों से गमले, कुर्सियां बनाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Ujjain lit up with the light of diyas, more than 11 lakh diyas lit on the banks of river Shipra, record recorded in Guinness Book
महाकार मंदिर के प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर दीप जलाते स्वयंसेवक - फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन के पांच घाटों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। 6222 ब्लॉक में दीये रखे गए थे। शाम 6.35 से 7 के बीच करीब 12 हजार से अधिक लोगों ने दीये जलाए। शाम 7 बजे क्षेत्र की लाइट बंद कर ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की गई।  फोटो-वीडियोग्राफी की गई।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Ujjain lit up with the light of diyas, more than 11 lakh diyas lit on the banks of river Shipra, record recorded in Guinness Book
सीएम शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के साथ जलाए 11 दीपक - फोटो : सोशल मीडिया
सायरन बजने के बाद स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू किए थे। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। यहां पांच ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। रामघाट से लेकर भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा रही। महज 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए।  यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसकी घोषणा भी कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed