साल के आखिरी दिन सर्द हवा का सितम रहा। गुनगुनी धूप से अब तक मिल रही राहत के उलट शुक्रवार को दोपहर से ही बादलों ने डेरा जमा लिया। शूल सी चुभती उत्तर पश्चिमी सर्द हवा के कारण दिन और रात में तापमान लुढ़क गया। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फ बारी के बाद भी देहरादून, कटरा, जम्मू और सिक्किम के गंगटोक जैसे शहरों से आगरा ठंडा रहा। दो दिनों के अंदर आगरा का तापमान 7 डिग्री कम हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू और देहरादून जैसे शहरों में आगरा से ज्यादा तापमान है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में तापमान आगरा जैसा है। ठिठुरन के कारण शाम को ही लोग अलाव तापते नजर आए।मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले तीन दिनों में बादलों की लुकाछिपी के साथ तापमान में गिरावट के आसार हैं। तीन दिनों में सुबह कोहरा और दोपहर बाद हल्की धुंध छाई रह सकती है। दिन और रात में पारा सामान्य से नीचे रहेगा।
{"_id":"61cf219bd6171f13003184ea","slug":"agra-become-third-cold-city-in-up-at-last-day-of-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम: देहरादून और कटरा से ठंडा रहा आगरा, प्रदेश में तीसरा सर्द शहर, पहाड़ों की बर्फबारी ने बढ़ाई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: देहरादून और कटरा से ठंडा रहा आगरा, प्रदेश में तीसरा सर्द शहर, पहाड़ों की बर्फबारी ने बढ़ाई गलन
Sat, 01 Jan 2022 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
अलाव तापते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा: गर्म कपड़ों में कैद सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में आगरा सबसे सर्द शहरों की सूची में तीसरे नंबर पर रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा शहर मुजफ्फरनगर दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान महज 3.8 डिग्री रहा। दूसरे नंबर पर मेरठ रहा, जहां तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
शीत लहर चलते ही गर्म कपड़े पहन कर बाहर निकले शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
तीसरे नंबर पर आगरा रहा, जहां तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। चौथे नंबर पर अलीगढ़ रहा, जहां 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल पर गर्म कपडो में लिपटे पर्यटक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
5 दिनों में 8 डिग्री लुढ़क गया पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
26 दिसंबर 21.6 10.8 डिग्री
27 दिसंबर 22.8 12.8 डिग्री
28 दिसंबर 17.3 11.9 डिग्री
29 दिसंबर 20.1 11 डिग्री
30 दिसंबर 21.6 7.1 डिग्री
31 दिसंबर 19.3 4.7 डिग्री
दिन अधिकतम न्यूनतम
26 दिसंबर 21.6 10.8 डिग्री
27 दिसंबर 22.8 12.8 डिग्री
28 दिसंबर 17.3 11.9 डिग्री
29 दिसंबर 20.1 11 डिग्री
30 दिसंबर 21.6 7.1 डिग्री
31 दिसंबर 19.3 4.7 डिग्री
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
शहर तापमान
आगरा 4.7 डिग्री
जम्मू 5.1 डिग्री
देहरादून 5.2 डिग्री
गंगटोक 5.9 डिग्री
कटरा 6.2 डिग्री
आगरा 4.7 डिग्री
जम्मू 5.1 डिग्री
देहरादून 5.2 डिग्री
गंगटोक 5.9 डिग्री
कटरा 6.2 डिग्री