सब्सक्राइब करें

आगरा: मृतक सफाई कर्मी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरा बेटा निर्दोष था, नहीं बरामद हुई कोई रकम

न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
agra custodial death news: victim Arun Valmiki mother made serious allegations against the police
पुलिस हिरासत में मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारी अरुण की मौत के बाद मृतक की मां कमला देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष था। उसने कोई चोरी नहीं की थी। वो चोर होता तो क्या वर्षों से थाने में नौकरी कर रहा होता। उस पर झूठा आरोप लगाया गया। दोषी पुलिसकर्मियों को जेल भेजा जाए। हमें इंसाफ मिलना चाहिए।



कमला देवी बेटे की याद में रोये जा रही हैं। उन्हें परिवार के लोग संभाल रहे हैं। जब भी कोई उनसे सवाल करता है, तब वो एक ही बात करती हैं कि मेरे बेटे को कोई लौटा सकता है क्या, उसे क्यों मार दिया गया, उसका तो कोई कसूर नहीं था। अरुण से कोई रकम की बरामदगी नहीं हुई है, पुलिस सब कहानी बना रही है। उसे फंसाया गया। 

Trending Videos
agra custodial death news: victim Arun Valmiki mother made serious allegations against the police
रोते-बिलखते मृतक अरुण के परिजन - फोटो : अमर उजाला

कमला देवी ने कहा कि पुलिस ने रविवार रात को ही परिवार को थाने में बैठा लिया था। पुलिस के डर से बेटा भाग गया था। उसे मंगलवार दोपहर को पुलिस ने पकड़ा। तब तक वो ठीक था। उसे कोई बीमारी नहीं थी। पुलिस के पकड़ते ही उसे हार्ट अटैक कैसे आ गया, जो भी मेरे बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार है, उसको जेल भेजा जाना चाहिए। उन्हें सजा मिलनी चाहिए। हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
agra custodial death news: victim Arun Valmiki mother made serious allegations against the police
मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
पत्नी बोली-तीन बच्चों का कौन बनेगा सहारा
अरुण की पत्नी सोनम के आंसू नहीं रुक रहे हैं। वह तीनों बच्चों को संभाल रही है। उनका कहना है कि अब बच्चे किसे पापा कहकर पुकारेंगे। घर का सहारा कौन बनेगा। पुलिस ने बेवजह हिरासत में लेकर पति को मार दिया। दोषी पुलिसकर्मियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनको जेल भेजा चाहिए। मुआवजा देने से कुछ नहीं होता है। परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। पुलिस ने जो बर्बरता पति के साथ दिखाई, वो किसी और के साथ नहीं हो।
agra custodial death news: victim Arun Valmiki mother made serious allegations against the police
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी से मांगी रिपोर्ट- एडीजी
एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा कि सफाई कर्मी की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज है। विवेचना अलीगढ़ रेंज के जिले से कराई जाएगी। इसके लिए एसएसपी आगरा से रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन
agra custodial death news: victim Arun Valmiki mother made serious allegations against the police
हिरासत में सफाई कर्मी की मौत का प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
बसपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पूर्व कैबिनेट मंत्री गया चरण दिनकर के नेतृत्व में बसपा का प्रतिनिधिमंडल मृत सफाई कर्मचारी अरुण के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचा। बसपा सेक्टर प्रभारी गोरेलाल, रवींद्र पारस आदि ने अरुण की मौत की जांच कराने और सरकार से मुआवजा देने की मांग की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed