सब्सक्राइब करें

सफाई कर्मी अरुण की मौत का मामला: अलीगढ़ रेंज के जिले में होगी हत्या के मुकदमे की विवेचना, एडीजी ने दिए आदेश

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 Oct 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Trial Of Murder In Police Custody Will Be District Aligarh Range ADG Ordered
आगरा: अरुण का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा पुलिस हिरासत में सफाई कर्मी अरुण की मौत हुई। उनके भाई सोनू ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पुलिसकर्मियों पर कड़ाई और बदसलूकी से पूछताछ के कारण मौत के आरोप लगाए गए। मुकदमे की विवेचना निष्पक्ष तरीके से हो, इस पर ही एडीजी राजीव कृष्ण ने अलीगढ़ रेंज के किसी जिले से विवेचना कराने के आदेश दिए हैं। अरुण की मौत के बाद परिवार के लोगों ने सीधे-सीधे पुलिस पर पिटाई के आरोप लगाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोट के चार निशान मिले हैं। हालांकि मौत का कारण हृदय घात से होना आया है। घरवाले निष्पक्ष जांच चाहते हैं जिससे उन्हें न्याय मिल सके। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि हत्या के मुकदमे की विवेचना अलीगढ़ रेंज के जिले से कराई जाएगी। जिससे निष्पक्ष जांच की जा सके। एसएसपी से रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है, जिससे विवेचना जल्द ट्रांसफर कर दी जाए।

Trending Videos
Trial Of Murder In Police Custody Will Be District Aligarh Range ADG Ordered
आगरा: अरुण की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा पुलिस की हिरासत में मरने वाले अरुण के शरीर पर चोट के चार निशान मिले हैं। नितंबों पर चोट के दो नीले निशान हैं। दोनों पैरों पर खरोच है। वहीं मौत का कारण हृदय घात से होना आया है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। अरुण के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने किया था। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद रिपोर्ट आई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trial Of Murder In Police Custody Will Be District Aligarh Range ADG Ordered
जगदीशपुरा पुलिस स्टेशन आगरा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट में नितम्ब पर चोट के निशान है। यह नीले रंग के हैं। वही दोनों पैरों में खरोंच लगी है। यह कैसे लगी है, साफ नहीं हो सका है। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि पैरों में खरोंच और नितम्ब पर निशान हैं। यह हाल के और पुराने हो सकते हैं। किसी अन्य अंगों पर चोट नहीं है, जिससे जान चली जाए। वहीं मौत का कारण है हृदय घात से होना आया है। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
Trial Of Murder In Police Custody Will Be District Aligarh Range ADG Ordered
आगरा: अरुण की मां और उसका परिवार - फोटो : अमर उजाला
मां बोली, चोरी पुलिस ने की, मार दिया मेरा लाल
पोस्टमार्टम हाउस पर अरुण की मां कमला देवी का हाल बेहाल था। वह एक ही बात कह रही थीं कि थाने में पुलिस वालों ने चोरी की। मगर, मार दिया मेरा बेटा। थाने में पुलिस थी तो वो अकेला कैसे चोरी कर सकता है? वह पुलिसवालों के नाम बताने वाला था, इसलिए उसकी जान ले ली।
 
विज्ञापन
Trial Of Murder In Police Custody Will Be District Aligarh Range ADG Ordered
आगरा: एसएसपी के साथ अरुण के भाई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की बदसलूकी से मौत का आरोप, अज्ञात पर हत्या का मुकदमा
थाना जगदीशपुरा में मृतक अरुण के भाई सोनू ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें लिखा कि मेरे भाई अरुण को थाने में चोरी के मामले में पुलिस पूछताछ करते हुए घर पर पैसे बरामदगी के लिए लाई थी। जब तलाशी व बरामदगी कर रहे थे, तभी अचानक अरुण की तबीयत खराब हो गई। हम व पुलिसवाले अस्पताल लाए थे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस की कड़ाई और बदसलूकी से भाई मरा है। इस पर कार्रवाई की जाए। मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अरुण की मौत के बाद गुत्थी उलझी: 15 लाख बरामद तो बाकी दस लाख रुपये कहां गए, आगरा पुलिस ने लिए चुनौती बना रकम बरामदगी करना

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed