सब्सक्राइब करें

अरुण की मौत के बाद गुत्थी उलझी: 15 लाख बरामद तो बाकी दस लाख रुपये कहां गए, आगरा पुलिस ने लिए चुनौती बना रकम बरामदगी करना

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 21 Oct 2021 10:34 AM IST
सार

आगरा के थाना जगदीशपुरा में 17 अक्तूबर को हुई चोरी अब पुलिस के लिए मुश्किलों का सबब बन गई है। पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी अरुण की मौत हो गई। अब रकम बरामदगी करना पुलिस ने बड़ी चुनौती बनी है।

विज्ञापन
Death Of Arun In Police Custody Now 10 Lakh Recovery Of Stolen Money
जगदीशपुरा पुलिस स्टेशन आगरा - फोटो : अमर उजाला

आगरा में थाना जगदीशपुरा के मालखाने में शनिवार रात 25 लाख रुपये बक्से का ताला तोड़कर चोरी किए गए। पुलिस का दावा है कि अरुण से 15 लाख रुपये बरामद कर लिए गए। उसने घटना कबूल कर ली। इसके बावजूद 10 लाख की बरामदगी होना बाकी है। अरुण की मौत के बाद यह सवाल उठ रहा है कि  यदि वो आरोपी था तो बाकी रकम कहां है? थाना में चोरी के मामलेे में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की विवेचना में अरुण का नाम सामने आया था। वह थाना परिसर में सफाई करने आता था। घटना के बाद लापता हो गया था। मंगलवार को ताजगंज क्षेत्र से अरुण को पकड़ा गया था। उसकी मौत के बाद मां ने यही कहा कि बेटा निर्दोष था। उसे फंसाया गया। एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि अरुण ने घर में रुपये छिपाए थे। उसकी निशानदेही पर 15 लाख रुपये बरामद कर लिए गए। उसने पूछताछ में किसी और का नाम नहीं लिया। ऐसे में यही आशंका है कि उसने बाकी के दस लाख रुपये भी कहीं छिपाए थे। उसकी मौत हो चुकी है। केस में विवेचना की जा रही है। यदि कुछ और तथ्य सामने आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।


 

Trending Videos
Death Of Arun In Police Custody Now 10 Lakh Recovery Of Stolen Money
जगदीशपुरा थाने के बाहर खड़े पुलिस अधिकारी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ
- 16 अक्तूबर की रात थाना जगदीशपुरा के मालखाने में 25 लाख की चोरी हुई।
- 17 अक्तूबर की सुबह 9:30 बजे चोरी का पता चलने पर हड़कंप मचा।
- 17 अक्तूबर की दोपहर दो बजे एडीजी राजीव कृष्ण थाने आए, छह पुलिसकर्मी निलंबित किए।
- 17 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे सफाई कर्मचारी के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
- 18 अक्तूबर को अरुण की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी।
- 19 अक्तूबर की दोपहर में अरुण ताजगंज क्षेत्र से पकड़ लिया गया। उसे थाने लाए।
- 20 अक्तूबर की तड़के चार बजे पुलिस उसे घर लेकर पहुंची। उसकी मौत हो गई।
- 20 अक्तूबर सुबह करीब पांच बजे थाना से लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर फोर्स लगाई गई।
- 20 अक्तूबर सुबह करीब सात बजे अरुण के घर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई।
- 20 अक्तूबर सुबह करीब नौ बजे अरुण के परिजनों से सीओ लोहामंडी कार्यालय में एसपी सिटी और अन्य अधिकारियों ने बात की।
- 20 अक्तूबर सुबह करीब दस बजे मृतक के भाई सामने आए। उन्होंने पुलिस की तलाशी के दौरान भाई की मौत होना बताया।
- 20 अक्तूबर की दोपहर 11:30 बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।
- 20 अक्तूबर दोपहर 12 बजे कांग्रेस और सपा नेताओं का पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचना शुरू हो गया।
- 20 अक्तूबर दोपहर 3 बजे चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव को घर भेजा गया।
- 20 अक्तूबर शाम करीब पांच बजे मल का चबूतरा स्थित श्मशान घाट पर अरुण के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Death Of Arun In Police Custody Now 10 Lakh Recovery Of Stolen Money
आगरा: अरुण की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ये उठ रहे सवाल
- सफाई कर्मी थाना परिसर में आता था। चोरी के बाद वह लापता हो गया। पुलिस के शक के घेरे में आया। क्या वो अकेला ही थाने के मालखाने से चोरी कर सकता था?
- पुलिस ने नाम सामने आने के बाद अरुण के परिजनों को थाने पर बैठाया। क्या इसकी कोई लिखा-पढ़ी की गई थी। वृद्ध मां को भी रोका गया। परिवार की दो और महिलाएं भी थी? क्या इनकी जीडी में एंट्री दर्ज की गई?
- थाने पर पूछताछ के लिए लाने से पहले अरुण का मेडिकल कराया गया था या नहीं? उसे रिश्तेदारों ने पुलिस के हवाले किया था।
- परिजन भी थाने में ही थे। ऐसे में अरुण को कहां ले जाकर पूछताछ की गई? 
 
Death Of Arun In Police Custody Now 10 Lakh Recovery Of Stolen Money
आगरा: विलाप करते हुए मृत सफाई कर्मचारी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
अरुण की पत्नी को दिया 10 लाख रुपये का चेक  
भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, शहर अध्यक्ष भानु महाजन और एसपी कासगंज बोेत्रे रोहन प्रमोद बुधवार रात सफाई कर्मचारी अरुण नरवार के लोहामंडी स्थित घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आर्थिक मदद के लिए 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने सरकार की ओर से परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में सरकारी नौकरी का भरोसा दिया। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मृतक के भाई सोनू नरवार से फोन पर बात कर सांत्वना दी। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
Death Of Arun In Police Custody Now 10 Lakh Recovery Of Stolen Money
आगरा: अरुण की मां और उसका परिवार - फोटो : अमर उजाला
भाजपा शहर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए। चेक प्रदान करते समय कमल वाल्मीकि, शैलू पंडित, गौरव राजावत, मनीष साहू, अलौलिक उपाध्याय आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा विधानमंडल दल मुख्य सचेतक योगेंद्र उपाध्याय ने इस मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर परिवार को आर्थिक सहायता, एक व्यक्ति को नौकरी और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दिए प्रतिवेदन में कहा कि चोरी के समय थाने के सीसीटीवी खराब थे तो मासिक निरीक्षण करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। अरुण नरवार से 15 लाख रुपये की बरामदगी पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। वास्तविक तथ्य सामने आने चाहिए। 
आगरा: मालखाना से 25 लाख की चोरी के आरोपी सफाई कर्मी की मौत, पत्नी ने लगाए आरोप, कहा-पुलिस ने लगाई पिटाई
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed