सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP: यीशु का चमत्कार...गूगल मीट पर प्रार्थनासभा, चर्च ऑफ गॉड नाम से ग्रुप और चैनल; डायरी-रजिस्टर में लिखा था ये

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Sep 2025 09:14 AM IST
सार

आगरा की शाहगंज पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी और तीन महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रार्थनासभा में लोगों को बहाने से बुलाते थे। ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी और गरीबी दूर करने का झांसा देते थे।

विज्ञापन
Agra dharmantaran case Prayer meeting on Google Meet Group and channel created in name of Church of God
Agra dharmantaran case - फोटो : अमर उजाला
आगरा में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी राजकुमार यूं ही धर्मांतरण नहीं करा रहा था। कई लोग रुपयों के लिए उसका साथ दे रहे थे। यह सभी अन्य लोगों को सभा में आने के लिए तैयार करते थे। गूगल मीट के माध्यम प्रार्थनासभा में जोड़ते थे। यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करके ईसाई धर्म का प्रचार किया करते थे। सभा में कई शहरों के साथ ही स्पेन और दुबई के लोग भी जुड़ जाते थे। पुलिस ने आरोपी राजकुमार के पास से डायरी और रजिस्टर बरामद किए हैं। इनमें कई लोगों के नाम और नंबर की जानकारी मिली है। उसकी पड़ताल की जा रही है।
Trending Videos
Agra dharmantaran case Prayer meeting on Google Meet Group and channel created in name of Church of God
पुलिस की गिरफ्त में धर्मांतरण कराने वाला आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी सिटी ने बताया कि राजकुमार का साथ अनूप कुमार (पंचशील कालोनी, दौरेठा), जयकुमार (राधे हाईट्स, शास्त्रीपुरम), अरुण कुमार (बारह खंबा, सराय ख्वाजा) और कमल कुंडलानी (राहुल ग्रीन, दयालबाग) और आरोपी तीन महिलाएं दिया करती थीं। सभी लोग अलग-अलग इलाके में जाते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra dharmantaran case Prayer meeting on Google Meet Group and channel created in name of Church of God
कुछ इस तरह कराया जाता था धर्मांतरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'एक बार सभा में आओगे तो होगा बहुत लाभ'
गरीब और कम पढ़े लिखे लोगों से कहते थे कि एक बार सभा में आओगे तो बहुत लाभ होगा। सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। कीर्तन से आत्मा को शांति मिलेगी। रविवार को कोई व्यक्ति सभा में आ जाता था तो उसे हिंदू धर्म की मान्यताओं को नहीं मानने के लिए कहा जाता था। खाने में मीट भी परोसा जाता था। 

 
Agra dharmantaran case Prayer meeting on Google Meet Group and channel created in name of Church of God
पुलिस की गिरफ्त में धर्मांतरण कराने वाला आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों को यीशु का चमत्कार दिखाकर विश्वास में लेता था राजकुमार
दावा किया जाता था कि अगर ईसाई धर्म अपना लोगे तो पूरे परिवार की बीमारी और कष्ट दूर हो जाएंगे। राजकुमार लालवानी भी लोगों को यीशु का चमत्कार दिखाकर अपने विश्वास में लेता था। महिला साथियों की मदद से झाड़-फूंक का नाटक करता था। बीमारी दूर करने के लिए कई बार लोगों से पांच से दस हजार तक लिए जाते थे।
 
विज्ञापन
Agra dharmantaran case Prayer meeting on Google Meet Group and channel created in name of Church of God
पुलिस की गिरफ्त में धर्मांतरण कराने वाले आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों से यह हुआ बरामद
15 बाइबिल, तीन ईसाई गीतों की किताब, चार डायरी, आठ कॉपी व रजिस्टर, छह मोबाइल, दो लग्जरी कार और 13,165 रुपये।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed