फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा महिला चिकित्सक हत्याकांड: हत्यारोपी को नहीं मिली जमानत, आरोपी ने किया था सनसनीखेज खुलासा

Tue, 18 May 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 18 May 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Agra Doctor Murder Case Accused Not Get Bail Crime News
डॉक्टर निशा सिंघल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोर्ट ने कमला नगर में छह महीने पहले महिला चिकित्सक निशा सिंघल की हत्या के आरोपी शुभम पाठक का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। कमला नगर के ई ब्लाक निवासी चिकित्सक निशा सिंघल की 20 नवंबर 2020 की शाम को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घर में उनकी बेटी नायशा और बेटा अद्भुत भी थे। उन्होंने कमरे में छिपकर खुद को बचाया था। निशा के पति अजय कुमार सिंघल के घर आने पर घटना की जानकारी हो सकी थी। आरोपी ने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। वहीं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने आरोपी के जमानत प्रार्थनापत्र का विरोध किया। विवेचक ने आरोपी से बरामद खून लगी शर्ट, मृतका के जेवरात और रुपये बरामद किए थे। विशेष न्यायाधीश डकैती प्रभावी क्षेत्र मोहम्मद राशिद ने आरोपी का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज करने के आदेश दिए।  अगली स्लाइड में पढ़िए हत्यारोपी की जुबानी हत्या की कहानी...

 
Agra Doctor Murder Case Accused Not Get Bail Crime News
डॉ निशा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक निशा सिंघल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने महिला चिकित्सक की हत्या और लूट कर्ज चुकाने के लिए की थी। वारदात के बाद आरोपी ने कई लोगों को रुपए दिए थे। सोने के गहनों को ठिकाने लगाने की तैयारी में था। उससे पहले मुठभेड़ में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।
 
Agra Doctor Murder Case Accused Not Get Bail Crime News
डॉ. निशा सिंघल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कावेरी कुंज कॉलोनी में 20 नवंबर 2020 को दंत रोग चिकित्सक निशा सिंघल (38) की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने डॉक्टर की बेटी एमिशा (8) और बेटे अद्वय (4) को भी चाकू मारकर घायल कर दिया था, सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज से उसकी पहचान ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी शिवम पाठक के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Doctor Murder Case Accused Not Get Bail Crime News
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड : लाल घेरे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमलानगर में शुक्रवार को दंत चिकित्सक निशा सिंघल की हत्या के बाद आरोपी ने उनके बच्चों को भी मारने की कोशिश की। डॉ. निशा की आठ वर्षीय बेटी एनिशा ने बताया कि मां का गला रेतने के बाद जब युवक उनके कमरे में आया तो वह बुरी तरह सहम गई। उसका भाई अद्वय रोने लगा था। उसे लगा कि हत्यारा दोनों को नहीं छोड़ेगा। उसने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और दबाव डाला। उसे बहुत दर्द हुआ और वह गिर पड़ी। इसके बाद उसने बेहोश होने का नाटक किया ताकि हत्यारा चला जाए। 
विज्ञापन
Agra Doctor Murder Case Accused Not Get Bail Crime News
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज देखते आरोपी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. निशा सिंघल का घर और क्लीनिक कावेरी कुंज कॉलोनाी में मुख्य रोड के किनारे हैं। हर पल घर के सामने वाहन दौड़ते रहते हैं। घर भी सटे हुए हैं। लेकिन वारदात की लोगों को भनक तक न हुई। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता दीपक ढल ने बताया कि जब डॉ. अजय आए और पत्नी व बच्चों को गाड़ी से ले जाने लगे, तब पता चला।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed