{"_id":"60a212198ebc3eadcc668598","slug":"people-violating-corona-curfew-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये कैसा कोरोना कर्फ्यू: आगरा में सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोग, मोहल्लों में खुलीं गुटखे की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा कोरोना कर्फ्यू: आगरा में सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोग, मोहल्लों में खुलीं गुटखे की दुकानें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 May 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना कर्फ्यू में खुलीं पान मसाला और गुटखे की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में कोरोना कर्फ्यू के दौरान अब सड़कों पर फिर आवाजाही बढ़ गई है। युवा सड़कों पर बेवजह घूम रहे हैं, मुहल्लों में पान मसाले और गुटखे की दुकानें खुली हैं, जबकि पुलिस की कार्रवाई न के बराबर है। 30 अप्रैल की रात से शहर में कर्फ्यू है। सभी बाजार बंद हैं। सिर्फ जरूरी वस्तुओं के लिए छूट है, लेकिन छूट का दुरुपयोग शुरू हो गया है। लोहामंडी किराना बाजार में सुबह से शाम तक भीड़ उमड़ रही है। सब्जी मंडी नियम तार-तार हो रहे हैं यहां कोई देखने वाला नहीं। रविवार को शाहगंज-बोदला रोड पर प्रकाश नगर, राम नगर पुलिया और प्रेम नगर में बड़ी संख्या में युवा टोलियों के रूप में दोपहर में सड़कों पर घूमते नजर आए। उधर, शाहगंज और रुई की मंडी में किराना दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। कई जगह दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए गोल घेरे नहीं बनाए हैं। बोदला सराय में गुटका, पान मसाले की दुकानें भी खोली गईं हैं।
2 of 5
सड़क पर बेरोक-टोक घूमते लोग
- फोटो : अमर उजाला
शहर के नगला पदी, कमला नगर और सुल्तानगंज पुलिया पर भी लोग बेवजह पैदल सड़कों पर तफरी करते रहे। गली-मुहल्लों व घनी बस्तियों में दुकानें सुबह से शाम तक खुली हैं। यहां एक बजे तक प्रतिबंध का पालन नहीं हो रहा। जबकि शाहगंज क्षेत्र हॉटस्पॉट है। युवाओं के घरों से बाहर आवाजाही से बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ गया है। युवाओं के संपर्क में आकर बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं।
3 of 5
बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी
एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराएं। एसपी सिटी से बात कर बाजारों में सख्ती और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोरोना कर्फ्यू में खुलीं पान मसाला और गुटखे की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
रोजाना 2000 लोगों के चालान
एसएसपी मुनिराज जी ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है। पुलिस सड़कों पर चेकिंग करती है। दुकानों पर भी मास्क और उचित दूरी के पालन को लेकर जांच की जाती है। जहां नियमों का उल्लंघन होता है वहां कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
बिना मास्क के घूमते युवक
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा कि रोजाना बिना मास्क 2000 से अधिक लोगों के चालान हो रहे हैं। रविवार शाम तक भी 1780 लोगों का चालान किया गया है। अगर कहीं कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं कराया जा रहा है तो संबंधित थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। सोमवार को सघन चेकिंग की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।