फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार के आगे झुका परिवार: प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी बने बराती

Mon, 17 May 2021 06:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 May 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Lover couple gets married in the presence of police in Mainpuri
पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी कराई गई। दरअसल प्रेमी युगल के रिश्ते को परिवार वालों ने मंजूर नहीं किया तो दोनों ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया था। रविवार की रात प्रेमी-प्रेमिका अपने घर से भाग निकले। जानकारी होने पर बीच रास्ते में दोनों के परिजनों ने प्रेमी युगल को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बालिग जोड़े से जब मर्जी पूछी तो दोनों ने साथ रहने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल के परिजनों को समझाया। कई लोग भी दोनों की शादी के पक्ष में थे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। पुलिसकर्मियों ने बराती बनकर प्रेमी युगल को आशीर्वाद दिया। 




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

Lover couple gets married in the presence of police in Mainpuri
नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मामला थाना किशनी क्षेत्र के गांव खरगपुर का है। गांव खरगपुर के रहने वाले अमन शाक्य के प्रेम संबंध गांव की रहने वाली चांदनी कठेरिया के साथ हो गए थे। जब यह बात घरवालों को पता लगी तो विरोध शुरू हो गया। परिवार ने चांदनी पर पाबंदियां लगा दीं।
Lover couple gets married in the presence of police in Mainpuri
मंदिर में हुई प्रेमी युगल की शादी - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात अमन चांदनी के घर गया और उसे गांव से लेकर जाने लगा। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बातचीत के दौरान पता चला कि दोनों बालिग हैं। दोनों साथ रहने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lover couple gets married in the presence of police in Mainpuri
नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए। मौके पर मौजूद ग्रामीण और कुछ परिजन शादी के पक्ष में खड़े हो गए। रात में ही पुलिस की मौजूदगी में दोनों की वरमाला गांव स्थित मंदिर में हुई। इसके बाद यहीं शादी की अन्य रस्में संपन्न कराई गईं। शादी संपन्न होने के बाद युवक पत्नी को घर लेकर चला गया। 
विज्ञापन
Lover couple gets married in the presence of police in Mainpuri
पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी - फोटो : अमर उजाला
किशनी थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग थे, दोनों शादी करना चाहते थे। ग्रामीण भी शादी के पक्ष में थे। वहां पुलिस के हस्तक्षेप की कोई वजह नहीं थी। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed