{"_id":"63660a7df6c35f108e1cf8fc","slug":"agra-event-planner-priyanka-gupta-dies-in-bharatpur-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भरतपुर हादसा: उभरती ईवेंट प्लानर थीं आगरा की प्रियंका, टीवी रियलिटी शो से कमाया था नाम, पिता के टूट गए सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतपुर हादसा: उभरती ईवेंट प्लानर थीं आगरा की प्रियंका, टीवी रियलिटी शो से कमाया था नाम, पिता के टूट गए सपने
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका गुप्ता (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन-9 की फाइनलिस्ट प्रियंका गुप्ता ताजनगरी की उभरती हुई ईवेंट प्लानर थीं। उन्होंने हाल ही में एक बड़ा शो किया था। यह काफी सफल रहा था। शिवहरे समाज ने उनकी प्रतिभा पर सम्मानित भी किया था। पिता बेटी पर नाज करते थे। उन्होंने बेटी के लिए सपने देखे थे। मगर, एक हादसे से सब कुछ टूट गया। प्रियंका गुप्ता शुक्रवार को राजस्थान के रणथंभौर से कार्यक्रम करके लौट रही थीं। भरतपुर के हलैना में टोल पर पीछे से ट्रॉला ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी, जिससे कार आगे खड़े वाहन में फंस गई। हादसे में प्रियंका और उनके सहयोगी फोटोग्राफर शांतनु चक्रवर्ती की मौत हो गई थी। बेटी की मौत से माता-पिता के आंसू नहीं रुके रहे। उधर, शांतनु के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।
कुलभूषण गुप्ता उर्फ रामभाई की बेटी प्रियंका गुप्ता बीबीए पास थीं। वह दो भाई और दो बहन में सबसे बड़ी थीं। उनकी छोटी बहन श्रुति बेंगलुरू में पढ़ाई कर रही है, जबकि भाई यश बीकाम और शौर्य कक्षा सात का छात्र है। प्रियंका ने टीवी रियलिटी शो में काफी नाम कमाया था। उन्होंने हाल ही में अपनी ईवेंट कंपनी खोली थी। तीन सितंबर को अपना पहला शो फतेहाबाद मार्ग स्थित फार्म हाउस में रैपर किंग और अंतरराष्ट्रीय डीजे ओली का कराया था। इस शो का आयोजन सफल रहा था।
3 of 5
प्रियंका का शिवहरे समाज ने किया था सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
30 अक्तूबर को शिवहरे समाज ने दाऊजी मंदिर, सदर भट्ठी में प्रियंका का प्रतिभा के लिए सम्मान किया था। इसके अलावा भी उन्हें कई मंच पर सम्मानित किया जा चुका था। दोपहर में पिता से प्रियंका ने बात की थी। यही कहा था कि वह आने वाली है। रास्ते में चल रही हैं। शनिवार को आगरा में विवाह समारोह संपन्न कराना है। मगर, कुछ देर बाद ही पिता को घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर घर में रिश्तेदार और परिचितों का तांता लग गया। रात तकरीबन नौ बजे शव घर पहुंचा। इससे करुण क्रंदन गूंजने लगा। माता-पिता सदमे में हैं। वह एक ही बात कह रहे थे कि बेटी के लिए सपने देखे थे। वो दुनिया छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
5 of 5
शांतनु के पिता को ढांढस बंधाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर घर में रिश्तेदार और परिचितों का तांता लग गया। रात तकरीबन नौ बजे शव घर पहुंचा। इससे करुण क्रंदन गूंजने लगा। माता-पिता सदमे में हैं। वह एक ही बात कह रहे थे कि बेटी के लिए सपने देखे थे। वो दुनिया छोड़कर चली गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।