फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता जानकी का अलौलिक स्वरूप, जनकपुरी से भावुक विदाई, देखिए अद्भुत तस्वीरें

Sat, 28 Sep 2019 01:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Agra Ram Barat sita vidai janakpuri mahotsav pictures
चांदी के डोले में विराजमान माता जानकी - फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी महोत्सव में शुक्रवार को राजा जनक और महारानी सुनयना समेत जनकपुर वासियों ने भीगी पलकों से जानकी जी को भावपूर्ण विदाई दी। बारातियों समेत प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न सीता जी के साथ जनक महल से रावतपाडा बारहदरी की ओर प्रस्थान किया। स्वरूपों की एक झलक पाने की लोगों की लालसा देखते बन रही थी। 
Agra Ram Barat sita vidai janakpuri mahotsav pictures
चांदी के डोले में विराजमान माता जानकी - फोटो : अमर उजाला
अपलक नजरों से निहारने के साथ मन मंदिर और कैमरे में इस यादगार पल को कैद किया। जनक मंच पर स्वरूपों की आरती के लिए हर कोई लालायित था। स्वरूपों और अतिथियों की उपस्थिति में नृत्य कला केंद्र वृंदावन के कलाकारों की मनमोहन नृत्य प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया। 
Agra Ram Barat sita vidai janakpuri mahotsav pictures
सीता राम के स्वरूपों की आरती उतारते जनकपुरवासी - फोटो : अमर उजाला
विदाई के समय एएसपी गोपाल चौधरी, एसपी क्राइम राजेश सोनकर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट योगेश कुमार, सीता श्रीवास्तव, इनकम टैक्स कमिश्नर ज्योत्सना आदि ने स्वरूपों की आरती की। इसके बाद राम सहिंत स्वरूपों की विदाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Ram Barat sita vidai janakpuri mahotsav pictures
पुष्पवर्षा से दशरथ नंदन का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम को भावना होटल से देव नगर होते हुए प्रभु श्रीराम समेत चारो भाई रथ पर सवार होकर जनकपुरी स्थित जनक महल पहुंचे। वहीं माता जानकी डोले में सवार होकर मंच पर पहुंची। इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी, श्री जनकपुरी महोत्सव कमेटी व रामलीला मंचन के लोग गाजे बाजे के साथ चल रहे थे। जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने चारों भाइयों को गोद में लेकर उनको मंच पर ले जाकर सम्मान के साथ आसीन किया।
विज्ञापन
Agra Ram Barat sita vidai janakpuri mahotsav pictures
जनकपुरी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
मंच पर आसानी होने के बाद लोग इनकी एक झलक पाने को लालायित दिख रहे थे। इस अद्भुत दृश्य को बहुतों ने अपने कैमरे में किया। मंच पर चारों भाइयों, जानकी, विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ के स्वरूप समेत राजा जनक और सुनयना बने कैलाश गुप्ता व मीरा गुप्ता, राजा दशरथ बने मुकेश गुप्ता और उनकी पत्नी मंच पर उपस्थित थे। जनक परिवार, जनकपुरी कमेटी के पदाधिकारियों, अतिथियों व जनकपुर वासियों के साथ विधायक पुरुषोत्तम ने स्वरूपों की आरती उतारी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed