फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा बवाल: छात्रा बोली-मैं बालिग...अपनी मर्जी से आई हूं, हम एक साथ ही रहेंगे, चाहे फिर कोई कुछ ही क्यों न कर ले

Sat, 16 Apr 2022 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Apr 2022 09:42 AM IST
विज्ञापन
Agra Ruckus Some videos of student went viral she is saying that we will be together
Agra Ruckus - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रुनकता से छात्रा को ले जाने से पहले आरोपी जिम संचालक साजिद ने पूरी तैयारी कर रखी थी। परिजनों का आरोप है कि उसने अपना धर्म बदला। नाम साजिद से साहिल रख लिया। इसके बाद आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में शादी रचा ली। धर्म परिवर्तन के प्रमाणपत्र लगाए। उसके शादी के प्रमाणपत्र और शपथपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। परिजनों को भी ये मिल गए हैं। रुनकता के व्यापारी मोहल्ला निवासी साजिद 11 अप्रैल को युवती को ले गया था। इसके बाद दिल्ली पहुंचा। 12 अप्रैल को दिल्ली के राजेंद्र मार्केट स्थित आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इससे पहले अपना धर्म परिवर्तन भी किया। उसने शपथपत्र दिया कि वह मुसलिम से हिंदू में धर्म परिवर्तन कर रहा है। इसमें किसी का दबाव, धोखाधड़ी और जबर्दस्ती नहीं है। उसे नए नाम साहिल से जाना जाए। अपने पूरे होशोहवास में युवती से शादी कर रहा हूं।
Agra Ruckus Some videos of student went viral she is saying that we will be together
जल उठा रुनकता - फोटो : अमर उजाला
वह युवती को सात साल से जानता है। शादी और धर्म परिवर्तन के लिए खुद जिम्मेदार है। इसके बाद उसने युवती के साथ वीडियो बनाया। इसमें युवती अपनी मर्जी से आने की बात कर रही थी, जिससे युवती के परिजन युवक के परिजनों पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाएं। 
Agra Ruckus Some videos of student went viral she is saying that we will be together
जल उठा रुनकता - फोटो : अमर उजाला
शपथ और शादी का प्रमाणपत्र सोशल मीडिया पर वायरल भी किए गए। इसके बाद युवती को पुलिस बरामद कर लाई थी। युवती के पिता का आरोप है कि ये साजिद ने साजिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Ruckus Some videos of student went viral she is saying that we will be together
जल उठा रुनकता - फोटो : अमर उजाला
वह अकेला नहीं है। वह पहले से तैयारी करके गया था। बेटी का धर्मपरिवर्तन कराता तो फंस सकता था। मगर, उसने अपना धर्म परिवर्तन किया। उनके प्रमाण मिल गए हैं। यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
Agra Ruckus Some videos of student went viral she is saying that we will be together
तोड़फोड़ के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में अपनी मर्जी से आने की बात कर रही छात्रा
छात्रा के बुधवार को कुछ वीडियो वायरल हुए। इसमें वो कह रही है कि मैं बालिग हूं। अपनी मर्जी से आई हूं। युवक भी अपनी उम्र बता रहा है। छात्रा कहती है कि जो एफआईआर कराई गई है, वो गलत है। उसे रद कर दिया जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed