दिवाली पर बिगड़ी आगरा की हवा भैया दूज के दिन भी बेहद खतरनाक स्तर पर बनी रही। शनिवार को आगरा जहरीली गैसों का चैंबर बना रहा। सुबह से रात तक भारी प्रदूषण और स्मॉग की चादर शहर पर छाई रही, जिससे सांस लेने में अस्थमा रोगियों को तो परेशानी आई ही, सामान्य लोगों को भी गले में खराश, खांसी और आंखों में जलन महसूस होती रही। दिनभर यही हालात बने रहे।
{"_id":"61868e67224059667b31f176","slug":"agra-up-air-pollution-level-news-agra-air-quality-index-aqi-today-pollution-at-dangerous-level-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेड जोन में बरकरार आगरा: प्रदूषण बढ़ने से धुंध में छिपी ताजमहल की खूबसूरती, खतरनाक हुई हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन में बरकरार आगरा: प्रदूषण बढ़ने से धुंध में छिपी ताजमहल की खूबसूरती, खतरनाक हुई हवा
Sun, 07 Nov 2021 12:47 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
आगरा: शहर पर चढ़ी धुंध की चादर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा: शहर में छाई रही धुंध
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी आगरा रेड जोन में बना रहा। प्रदूषण के हालात शहर में इस कदर खतरनाक हैं कि बेहद सूक्ष्म कणों की मात्रा सामान्य से 8 गुना से ज्यादा हैं तो कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा भी 29 गुना तक ज्यादा चल रही है। पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक हवा चलने पर या तापमान बढ़ने पर ही एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में कुछ राहत मिल सकती है। ट्रैफिक जाम से मुक्ति, सड़कों की धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव आदि कदमों को तुरंत उठाने की जरूरत है।
आगरा: आईएसबीटी के पास उड़ती धूल
- फोटो : अमर उजाला
शहर में जिन जगहों पर खोदाई और निर्माण गतिविधियां चल रही हैं, उन जगहों पर प्रदूषण रिकार्ड तोड़ स्थिति में है। आवास विकास कालोनी में सीवर, पानी की खोदाई के बाद सड़कों का निर्माण न होने के कारण धूल के गुबार उड़ रहे हैं तो फतेहाबाद रोड और शाहजहां पार्क पर मेट्रो प्रोजेक्ट की निर्माण गतिविधियां चल रही हैं। इससे आवास विकास कालोनी और शाहजहां पार्क पर प्रदूषण 500 के उच्चतम स्तर को पार कर गया। पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और पीएम 10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की मात्रा 500 के पार हो गई। दिन भर इनका औसत 429 पर रहा, जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 390 पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा: सड़क से उठ रहे धूल के गुबार
- फोटो : अमर उजाला
डीईआई के पर्यावरण विशेषज्ञ प्रो. रंजीत कुमार ने बताया कि धूल, कचरा जलाने, ट्रैफिक जाम और पटाखों का एक साथ चलाने के कारण वातावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ी है। मौसम संबंधी कारकों के कारण प्रदूषण स्तर एकाएक बढ़ा है। हवा चलने, तापमान में बढ़ोतरी के साथ स्तर में कमी आने लगेगी। सूक्ष्म कण पेड़, पौधे, सड़क आदि पर जमा हैं। इसका असर 7 दिनों तक रह सकता है।
विज्ञापन
आगरा: ताजमहल पर छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
तत्व न्यूनतम औसत अधिकतम
पीएम 2.5 324 429 500
पीएम 10 272 349 500
नाइट्रोजन डाइक्साइड 35 58 110
कार्बन मोनोक्साइड 48 61 117
सल्फर डाइक्साइड 14 16 36
शहर में प्रदूषण का ये हाल
जगह - एक्यूआई
आवास विकास - 429
शाहजहां पार्क - 418
संजय प्लेस - 402
शास्त्रीपुरम - 387
मनोहरपुर - 366
पीएम 2.5 324 429 500
पीएम 10 272 349 500
नाइट्रोजन डाइक्साइड 35 58 110
कार्बन मोनोक्साइड 48 61 117
सल्फर डाइक्साइड 14 16 36
शहर में प्रदूषण का ये हाल
जगह - एक्यूआई
आवास विकास - 429
शाहजहां पार्क - 418
संजय प्लेस - 402
शास्त्रीपुरम - 387
मनोहरपुर - 366