{"_id":"618c8b21d61c6d34e4241583","slug":"air-pollution-in-agra-increased-than-delhi-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सांसों का संकट: दिल्ली से ज्यादा जहरीली रही आगरा की हवा, ताजमहल पर सबसे अधिक प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसों का संकट: दिल्ली से ज्यादा जहरीली रही आगरा की हवा, ताजमहल पर सबसे अधिक प्रदूषण
Thu, 11 Nov 2021 08:46 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:46 AM IST
सार
सीपीसीबी के 5 जांच केंद्रों में शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषण ताजमहल पर
विज्ञापन
आगरा: सड़क पर छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को आगरा की हवा दिल्ली और फरीदाबाद जैसे शहरों से ज्यादा जहरीली रही। देश में प्रदूषित शहरों की टॉप 10 सूची में फिरोजाबाद 8 वें और आगरा 9 वें नंबर पर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में बुधवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 383 रहा, जो मंगलवार के मुकाबले कम रहा। ताजनगरी की हवा बहुत खराब श्रेणी में है। दिल्ली और एनसीआर के शहर फरीदाबाद में आगरा से कम प्रदूषण दर्ज किया गया, जबकि ताजनगरी में सबसे ज्यादा प्रदूषण ताजमहल के 500 मीटर दायरे में बने शाहजहां पार्क में दर्ज किया गया। टी टी जेड अथॉरिटी के कागजी दावों के उलट ताज के पास ही धूल के गुबार उड़ते रहे।
आगरा: छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
ताज से कम नहीं हो रहा प्रदूषण
दिवाली से बिगड़ी हवा की सेहत में बुधवार को दयालबाग, शास्त्रीपुरम, संजय प्लेस में तो मामूली सुधार देखने को मिला। हालांकि शहर की हवा अब भी बहुत खराब स्थिति में है, लेकिन ताजमहल पर अब भी गंभीर श्रेणी में हवा की गुणवत्ता बरकरार है। ताजमहल पर बेहद सूक्ष्म कण 2.5 कणों की मात्रा 483 दर्ज की गई जो सामान्य से 8 गुना ज्यादा है। ताज के उत्तरी दरवाजे की ओर आगरा मेट्रो पीएसी मैदान पर शेड का निर्माण करा रहा है, जबकि फतेहाबाद रोड पर पिलर और स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। ताजमहल पर डीजल और पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध के बाद भी कार्बन मोनोक्साइड की अधिकतम मात्रा सामान्य से 41 गुना से ज्यादा 165 पर दर्ज की गई है। धूल कण पीएम 10 कणों की मात्रा भी 500 के खतरनाक स्तर को पार कर गई।

आगरा की सड़कों पर उड़ती धूल
- फोटो : अमर उजाला
टॉप 10 प्रदूषित शहरों में आगरा-फिरोजाबाद शामिल
शहर एक्यूआई
गाजियाबाद 428
पानीपत 417
हापुड़ 412
बुलंदशहर 411
कैथल 410
बागपत 409
जींद 407
फिरोजाबाद 400
आगरा 383
फरीदाबाद 380
शहर एक्यूआई
गाजियाबाद 428
पानीपत 417
हापुड़ 412
बुलंदशहर 411
कैथल 410
बागपत 409
जींद 407
फिरोजाबाद 400
आगरा 383
फरीदाबाद 380
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
जगह एक्यूआई
शाहजहां पार्क 459
सेक्टर 3 421
शास्त्रीपुरम 392
संजय प्लेस 389
मनोहरपुर 387
शाहजहां पार्क 459
सेक्टर 3 421
शास्त्रीपुरम 392
संजय प्लेस 389
मनोहरपुर 387
विज्ञापन
आगरा में प्रदूषण: शुक्रवार को दिनभर छाई रही धुंध
- फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण तत्व न्यूनतम औसत अधिकतम
पीएम 2.5 365 417 483
पीएम 10 407 457 500
नाइट्रोजन डाईऑक्साइड 33 59 96
कार्बन मोनोऑक्साइड 65 94 165
पीएम 2.5 365 417 483
पीएम 10 407 457 500
नाइट्रोजन डाईऑक्साइड 33 59 96
कार्बन मोनोऑक्साइड 65 94 165