बुधवार को ताजनगरी की हवा और जहरीली हो गई। मंगलवार के मुकाबले आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स और खराब हो गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में प्रदेश में सबसे जहरीली हवा बुलंदशहर की रही। आगरा इस सूची में पांचवें नंबर पर रहा।
2 of 5
मास्क पहने पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 292 पर जा पहुंचा। ताजनगरी में खतरनाक धूल कण यानी पीएम 2.5 माइक्रोग्राम साइज 292 पर रहे, जो अधिकतम 382 तक पहुंचे। दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच पीएम कणों की अधिकतम मात्रा रही। यही हाल कार्बन मोनोऑक्साइड का रहा।
3 of 5
मास्क पहने पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में वाहनों से निकलने वाला धुआं सांसों में जहर घोलता रहा। मोनोक्साइड की मात्रा सामान्य से 27 गुना तक पहुंच गई। नाइट्रोजन डाईऑक्साइड सामान्य से चार गुना तक अधिकतम रहा। नेशनल हाईवे द्वारा अंडरपास के लिए शाहदरा से ट्रांस यमुना और खंदारी से गुरुद्वारा गुरु के ताल तक मिट्टी डालने से धूल कणों की मात्रा में इजाफा हुआ।
4 of 5
ताजमहल पर मास्क पहने सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को दोपहर गुनगुनी धूप के साथ तापमान सामान्य पर रहा। अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा है, लेकिन सुबह सर्द हवाएं जारी हैं।
5 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।