फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन: एक दिन में सिर्फ चार हजार श्रद्धालु कर सकेंगे बांकेबिहारी के दर्शन, मंदिर प्रबंधन ने बनाई यह व्यवस्था

Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Banke Bihari temple to reintroduce online registration process for devotees in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मथुरा और वृंदावन में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना नए मरीज मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोर्ट के आदेश पर वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने ठाकुरजी के दर्शन के लिए नई व्यवस्था बनाई है। जिसके तहत एक दिन में सिर्फ चार हजार श्रद्धालु ही ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही आरटीपीसीआर की रिपोर्ट अनिवार्य है। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। यह व्यवस्था फिलहाल शुक्रवार को लागू नहीं हुई। इसके कारण मंदिर में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी। चिंताजनक बात यह है कि ज्यादातर श्रद्धालुओं ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। भीड़ के कारण उचित शारीरिक दूरी का पालन नहीं हुआ। कई लोगों के मुंह पर मास्क नहीं था। हालांकि मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालु से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए अपील की जाती रही। 

Banke Bihari temple to reintroduce online registration process for devotees in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गाइडलाइन तैयार की गई है। जिसके तहत जो बाहरी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आएंगे, वह केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही दर्शन कर सकेंगे। आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट का होना आवश्यक है। 
Banke Bihari temple to reintroduce online registration process for devotees in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है गई, लेकिन स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए केवल आधार कार्ड के आधार पर ही दर्शन कराने की छूट दी है। माना जा रहा है कि बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्था एक-दो दिन में लागू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Banke Bihari temple to reintroduce online registration process for devotees in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
न्यायालय के आदेश के बावजूद बांकेबिहारी मंदिर के आसपास की पांच तथा उनसे जुड़ी 10 गलियों में पहले दिन कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहा, साथ ही मंदिर के द्वार पर भी कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहा। इसके अलावा मंदिर के बाहर कोविड हेल्प डेस्क भी नहीं लगाई जा सकी।
विज्ञापन
Banke Bihari temple to reintroduce online registration process for devotees in vrindavan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को 80 लोग नए संक्रमित मिले थे। इनमें 23 लोग ऐसे भी शामिल हैं जो मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन सहित धार्मिक नगरी में मंदिरों के दर्शन के लिए अन्य प्रदेशों से आए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed