फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: सैलून संचालक ने पीएसी के सिपाहियों पर लगाया पिटाई का आरोप, पीड़ित ने रोते हुए बताई आपबीती

Sun, 06 Nov 2022 02:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Nov 2022 02:03 PM IST
विज्ञापन
Barber released video accusing PAC constables of beating in Agra
पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार - फोटो : अमर उजाला

आगरा में हेयर सैलून संचालक ने पीएसी के एक अधिकारी, चार सिपाहियों और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि अधिकारी के कहने पर सिपाहियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित युवक ने वीडियो जारी कर मामले की जांच के साथ मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगा। मामला थाना ताजगंज क्षेत्र का है। पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी से मिलकर शिकायत करने की बात कही है। 



थाना ताजगंज के पुरानी मंडी निवासी पवन कुमार हेयर सैलून चलाता है। श्याम लाल मार्ग गंगा मंदिर के पास उसकी दुकान है। पवन ने बताया कि वह 15वीं वाहिनी पीएसी बटालियन में कॉन्ट्रेक्ट पर काम करता था। उसे वहां शेविंग और कटिंग का काम करना होता था। ठेकेदार तीन-तीन महीने तक मानदेय रोक लेता था। कुछ महीने काम करने के बाद पवन ने वहां से काम छोड़ दिया था। 

Barber released video accusing PAC constables of beating in Agra
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
पवन का कहना है कि नौकरी छोड़ने के दो महीने बाद उसके खाते में 16 हजार आठ सौ रुपये आ गए। ठेकेदार ने नौकरी छोड़ने के बाद भी उसे काम करता दिखाया था। उसका का आरोप है कि शनिवार दोपहर को खाकी वर्दी में चार सिपाही दुकान पर आए और थाने चलने की बात कही। 
 
Barber released video accusing PAC constables of beating in Agra
चोट का निशान दिखाता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मामला देख वह उनके साथ चला गया। सिपाही उसे थाने की बजाय पीएसी क्वाटर लेकर गए। तब उसे पता चला है कि वह पुलिसकर्मी नहीं पीएसी के सिपाही हैं। एक अधिकारी के कहने पर उसे लेकर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Barber released video accusing PAC constables of beating in Agra
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
उसका आरोप है कि पीएसी के सिपाहियों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसे काफी चोटें लगाई हैं। पिटाई का कारण पूछा तो उसे बताया गया कि उसके खाते में ठेकेदार की गलती से 16800 रुपये आ गए हैं। यह वापस मांगी। इस पर उसने ठेकेदार से लिखित में यही बात लेने कहा तो उसे और पीटा गया। 
विज्ञापन
Barber released video accusing PAC constables of beating in Agra
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
पिटाई के डर से पवन ने उन्हें 16800 रुपये दे दिए और चला गया। पवन ने रविवार को कई वीडियो जारी किए, जिसमें वह अपने शरीर पर चोट के निशान दिखा रहा है। वीडियो में उसके साथ पत्नी और दो बच्चे भी हैं। पवन ने रो-रोकर आपबीती बताई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed