फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 14 साल पहले हुई थी पूजा-दीपक की शादी... भाइयों की कलाई को अब किसकी राखी करेगी सुशोभित

Sat, 02 Aug 2025 04:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Aug 2025 04:04 PM IST
सार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक बच्ची घायल है। किशनी के गांव हरीपुर कैथोली का यह परिवार आगरा में आयोजित जन्मदिन समारोह से लौट रहा था।

विज्ञापन
Big accident in Mainpuri Pooja and Deepak married 14 years ago whose Rakhi will adorn wrists of brothers now
मैनपुरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में मृत सुजाता, इंद्रपाल सिंह की इकलौती बेटी थीं। उनके परिवार में तीन बेटे इंद्रपाल, दीपक और राकेश हैं। 

दीपक की भी हादसे में मौत हो गई। परिवार गमगीन हैं। दो अन्य भाई अवधेश और राकेश का रो-रोकर बुरा हाल है। वह फफक-फफक कर कहने लगे कि सुजाता चली गई। उसने दीपक से अपने स्नेह का बंधन तो निभा लिया। मगर, अब बचे हुए दो भाइयों की कलाई पर राखी कौन बांधेगा।
 
Big accident in Mainpuri Pooja and Deepak married 14 years ago whose Rakhi will adorn wrists of brothers now
मैनपुरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी और बेटी का शव देख प्रशांत खामोश
तीन भाइयों में इकलौती बहन सुजाता की शादी पांच साल पहले ही प्रशांत के साथ हुई थी। प्रशांत भदौरिया की स्थिति तो अपनी पत्नी और बेटी का शव देखकर यह हो गई कि उनके रुंधे गले से आवाज तक नहीं निकल रही थीं। बस आंखों में आंसुओं का सैलाब उमड़ रहा था।
Big accident in Mainpuri Pooja and Deepak married 14 years ago whose Rakhi will adorn wrists of brothers now
मैनपुरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
14 साल पहले हुई थी पूजा-दीपक की शादी
पूजा और दीपक की शादी 14 साल पहले हुई थी। बीती 3 मई को ही उन्होंने शादी की 14वीं वर्षगांठ मनाई थी। कार में दीपक और पूजा आगे ही बैठे थे। दोनों की एक साथ मौत इनकी एक बेटी आशी की मौत इस हादसे में होने से परिवार वालों में मातम पसरा हुआ है। आराध्या के जीवन की सलामती की दुआ पूरा परिवार कर रहा है। दीपक की पत्नी पूजा का मायका कन्नौज के सौरिख के स्थित जगदीशपुर गांव में है। पूजा के पिता, माता की मौत हो चुकी है। अब पूजा के मायके में सिर्फ एक भाई धर्मेंद्र हैं, जो कि पेशे से किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Big accident in Mainpuri Pooja and Deepak married 14 years ago whose Rakhi will adorn wrists of brothers now
मैनपुरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी में भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक बच्ची घायल है। किशनी के गांव हरीपुर कैथोली का यह परिवार आगरा में आयोजित जन्मदिन समारोह से लौट रहा था।

विज्ञापन
Big accident in Mainpuri Pooja and Deepak married 14 years ago whose Rakhi will adorn wrists of brothers now
मैनपुरी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूलरूप से हरीपुर कैथोली गांव और हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी, छिबरामऊ, कन्नौज के दीपक (36), पत्नी पूजा (34), बेटी आशी (9), आराध्या (11), बहन सुजाता (35)निवासी फर्रुखाबाद व भांजी आर्या (4) कार में बैठी थीं। दीपक कार चला रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed