{"_id":"655f9bc58e6afb725203548c","slug":"braj-raj-utsav-2023-hema-malini-dance-drama-on-meera-bai-2023-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज रज उत्सव 2023: प्रेम की पीर और विरह की वेदना..., पद घुंघरू बांध मीरा सी नाचीं हेमा; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज रज उत्सव 2023: प्रेम की पीर और विरह की वेदना..., पद घुंघरू बांध मीरा सी नाचीं हेमा; देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांसद व अभिनेत्री हेमामालिनी
- फोटो : अमर उजाला
मीरा बाई पर आधारित नृत्य नाटिका में सांसद व अभिनेत्री हेमामालिनी की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मौजूद जनसमुदाय करीब डेढ़ घंटे तक एकचित होकर मीरा बाई के जीवन पर आधारित प्रस्तुति देखता रहा। इस भाव पूर्ण मंचन में मीरा के पदों पर हेमा मालिनी के नृत्य प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया।
Trending Videos
मीराबाई नृत्य नाटिका
- फोटो : अमर उजाला
शाम 7.12 बजे शुरू हुई इस भाव पूर्ण प्रस्तुति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी सुध बुध खो बैठे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ एक चित होकर 1.35 मिनट की मीरा बाई के जीवन पर आधारित प्रस्तुति को निहारते रहे। पद घुंघरू बांध मीरा की छवि पर हेमामालिनी के नृत्य ने इस पंडाल में मौजूद लोगों का भी मन मोह लिया। बड़ी संख्या में मौजूद लोग बगैर किसी शोरगुल के शांत भाव से नृत्य नाटिका को देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
मीराबाई नृत्य नाटिका में हेमा मालिनी की शानदार प्रस्तुति
ब्रज रज उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मीराबाई नृत्य नाटिका में हेमा मालिनी ने मीरा के कृष्ण प्रेम के विरह को नृत्य से उकेरा। सांसद की नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
ब्रज रज उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मीराबाई नृत्य नाटिका में हेमा मालिनी ने मीरा के कृष्ण प्रेम के विरह को नृत्य से उकेरा। सांसद की नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
ब्रज रज उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
मंत्रमुग्ध दिखाई दिए दर्शक
हेमामालिनी ने मीरा की भगवान कृष्ण के प्रति अनन्य भक्ति का सजीव चित्रण किया। दिखाया कि किस तरह ससुराल जनों द्वारा उन्हें भक्ति मार्ग से उद्वेलित करने के लिए अपमानित किया गया। मीरा को उनके पति ने कैसे समझाया। ऐसी भक्ति के नाट्य की प्रस्तुति को देख दर्शक मंत्रमुग्ध दिखाई दिए।

मीरा को दिया गया जहर
मीरा बाई नृत्य नाटिका में हेमा मालिनी के अभिनय को देख दर्शक मंत्रमुग्ध दिखाई दिए। प्रेम की पीर और विरह की वेदना, जब मीरा को जहर का प्याला दिया गया, तो मीरा भी श्रीकृष्ण का नाम लेते हुए जहर पी गईं। सबको लगा कि अब मीरा जीवित नहीं बचेगी, लेकिन विष का प्याला मीरा के लिए अमृत बन गया।