{"_id":"5e44fd008ebc3ee5d21f8ca1","slug":"bus-accident-at-agra-lucknow-expressway-14-passenger-died-update-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद बस हादसाः पुलिस ने घायलों के जख्मों पर लगाया 'मानवता' का मरहम, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद बस हादसाः पुलिस ने घायलों के जख्मों पर लगाया 'मानवता' का मरहम, देखें तस्वीरें
Fri, 14 Feb 2020 12:44 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों का उपचार करते सहायक पुलिस अधीक्षक डा.इरज राजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक ट्रॉला से टकरा गई। इस हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 31 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद का मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई। इस बीच पुलिस का एक मानवीय चेहरा भी सामने आया। हादसे में चुटैल व सकुशल बचे यात्रियों की मदद की।
बस में यात्रियों के बच्चे के साथ एसएसपी फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
भीषण हादसे के बाद सकुशल बचे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने से लेकर पीने के पानी व बच्चों को बिस्कुट व नमकीन की व्यवस्था पुलिस कर रही थी। एसएसपी सचिंद्र पटेल, सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ.इराज रजा, एसएचओ फतेहाबाद प्रवेश कुमार, मटसेना राजेश कुमार, सिरसागंज के सुनील तोमर पीने को पानी की बोतल मंगाने के साथ बच्चों को बिस्कुट, टॉफी, नमकीन दी।
हादसे के स्थान पर पहुंचे एसएसपी फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
भीषण हादसे के बाद सकुशल बचे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने से लेकर पीने के पानी व बच्चों को बिस्कुट व नमकीन की व्यवस्था पुलिस कर रही थी। एसएसपी सचिंद्र पटेल, सहायक पुलिस अधीक्षक डा.इराज रजा, एसएचओ फतेहाबाद प्रवेश कुमार, मटसेना राजेश कुमार, सिरसागंज के सुनील तोमर पीने को पानी की बोतल मंगाने के साथ बच्चों को बिस्कुट, टॉफी, नमकीन दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे वाली बस से सामान निकालते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
भीषण हादसा होने के बाद बस एवं ट्रक अंदर निकले सामान को थाना नगला खंगर तक पहुंचाने को कई थानों के पुलिसकर्मी, उप निरीक्षक ही पल्लेदार की भूमिका में दिखे। अधिकांश पुलिसकर्मी यात्रियों के सामान के बैग, कार्टून के साथ अन्य सामान को रखवाने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
हादसे वाली बस से सामान निकालते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने निर्देश दिया था कि सामान की वीडियोग्राफी कराई जाए। ताकि यदि कोई सामान लेने के लिए आए उसे दिया जा सके।वीडियोग्राफी इस लिए भी कि पता चल सके कि थाने पर क्या-क्या सामान भेजा था।