आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में व्यापारी की हत्या और लूटपाट के मामले में फरार 25-25 हजार के दो इनामियों को शनिवार रात को पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। इसमें पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि फ्रीगंज स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में 12 अप्रैल की रात को व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। इस केस में फरार आरोपी पंकज और विजय उर्फ करु के शनिवार रात को ट्रांसपोर्ट नगर में किसी वारदात की फिराक में आने की जानकारी मिली थी। दोनों आरोपियों पर पूर्व में 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस पर थाना हरीपर्वत पुलिस, स्वाट टीम ने घेराबंदी कर ली।
आगरा व्यापारी हत्याकांड: लुटेरी दुल्हन के बाद एक और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम पंकज निवासी हिम्मतपुर, थाना कोतवाली, एटा बताया। उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस, 12 हजार रुपये, बाइक, एक चेन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना हरीपर्वत में पुलिस पर हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसका फरार साथी विजय उर्फ करु निवासी गोपालपुर, महाराजपुर, थाना एका, फिरोजाबाद है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पंकज पर दर्ज हैं 14 मुकदमे
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में पंकज ने बताया कि फरार साथी विजय उर्फ करु ने तिरंगा अपार्टमेंट में व्यापारी की हत्या करके लूट की योजना बनाई थी। उसके साथ अवधेश भी था। रुपयों का लालच दिया था। हत्या और लूट करने छह बदमाश आए थे। इनमें से चार नीलम, यज्ञपाल, सचिन और अवधेश को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। आरोपी पंकज के खिलाफ एटा के कोतवाली नगर और हरीपर्वत थाना में 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, जानलेवा हमला, छेड़छाड़ के मुकदमे हैं।
तीन बच्चों की मां है लुटेरी दुल्हन
पुलिस के पूछताछ करने पर नीलम ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। पति से विवाद हो गया है। अलग रहती है। पति से केस चल रहा है। लूट की रकम और जेवरात में आधा-आधा बांटना तय हुआ था। जेवरात तकरीबन एक किलोग्राम सोने के होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी की हत्या करके 1.60 लाख रुपये और कुछ जेवरात लूटे गए थे।