{"_id":"635f4a8c50dc2c41620bc936","slug":"chhath-puja-2022-devotees-to-offered-arghya-to-surya-dev-at-yamuna-ghats-in-the-morning-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2022: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, देखें ब्रज में महापर्व छठ की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2022: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, देखें ब्रज में महापर्व छठ की तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 Oct 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
व्रतियों ने भगवान सूर्यदेव की उपासना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोक आस्था का महापर्व छठ ब्रज में धूमधाम से मनाया गया। आगरा और मथुरा में सोमवार की सुबह यमुना घाटों पर व्रती महिलाओं ने उदयाचलगामी भगवान भास्कर (उगते हुए सूर्य) को अर्घ्य दिया। इसी के साथ ही चार दिवसीय महापर्व संपन्न हो गया। आगरा के बल्केश्वर घाट, रामबाग घाट और ताजमहल के पास दशहरा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसी तरह मथुरा में यमुना घाटों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्रती महिलाओं ने सूर्यदेव और छठ मैया की उपासना कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। इससे पूर्व रविवार को अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
2 of 5
व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
- फोटो : अमर उजाला
छठ महापर्व के अंतिम दिन भगवान भास्कर और छठी मैया की उपासना के लिए यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों श्रद्धालु सिर पर प्रसाद की टोकरी रख परिवार के साथ नंगे पैर घाट पर पहुंचे। व्रतियों ने विधि-विधान से छठी मइया की पूजा की। यमुना में डुबकी लगाई और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
3 of 5
बल्केश्वर घाट पर छठ पूजा करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के बल्केश्वर, रामबाग, हाथीघाट और दशहरा घाट पर व्रती महिलाएं तड़के चार बजे से ही पहुंचने लगीं। इनके साथ बच्चे और परिवार के बाकी लोग भी थे। इन्होंने पूजन में सहयोग किया। यमुना मैया की गोद में खड़ी, मांग से लेकर पूरी नाक तक सिंदूर लगाए महिलाओं के चेहरे से तेज झलक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दशहरा घाट पर हुई छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
भीगे वस्त्र में और हाथों में फल पकवानों से लदी टोकरी के साथ व्रतियों ने सूर्य देव की आराधना की। अंत में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान घाटों पर छठ मैया के गीत गूंजते रहे। छठ पूजा देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
छठ पूजा 2022
- फोटो : अमर उजाला
कान्हा के ब्रज में भी महापर्व छठ की धूम रही। पूर्वांचल से जुड़े लोगों ने यमुना घाटों पर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठ मैया का पूजन किया। घाटों पर सोमवार तड़के से ही छठ मैया के गीत गूंजने लगे। व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।