{"_id":"6a1f9dcb2209863fec0dcdac","slug":"cm-grid-road-project-exposed-after-rain-12-vehicles-trapped-as-roads-cave-in-2026-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भयावह: जमीन में एक-एक कर समाई दर्जनों गाड़ियां, बारिश के बाद का खौफनाक मंजर; हर एक तस्वीर खड़े कर देगी रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयावह: जमीन में एक-एक कर समाई दर्जनों गाड़ियां, बारिश के बाद का खौफनाक मंजर; हर एक तस्वीर खड़े कर देगी रोंगटे
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:45 AM IST
सार
आगरा में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही सड़कें पहली ही बारिश में धंस गईं, जिससे 12 कारें और वैन गहरे गड्ढों में फंसकर पलट गईं। जलभराव और निर्माण कार्य की खामियों से कई लोग घायल हुए, जबकि नगर निगम ने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 9
जमीन में एक-एक कर धंस गईं दर्जनों गाड़ियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुख्यमंत्री के नाम पर सड़कों के विकास के लिए शुरू की गई सीएम ग्रिड योजना के निर्माण कार्य एक ही बारिश में बह गए। बसई मंडी से इंद्रापुरम और इंद्रापुरम से अमर होटल तक सीएम ग्रिड की निर्माणाधीन सड़कें के बारिश में धंसने से 12 कारें और वैन पलट गईं। तीन से चार फीट तक धंसीं सड़कों के गड्ढों में वाहन फंस गए, जिन्हें शाम तक हाइड्रा मशीन मंगाकर निकलवाया गया। गड्ढों में वाहन गिरने से कई लोग घायल हो गए। बारिश के कारण नाले उफनाने से सड़कों पर दो फीट तक जलभराव हो गया।
सीएम ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत नगर निगम ने काम शुरू कराया है। बसई रोड से इंद्रापुरम रोड तक के हिस्से में 10 फीट गहराई पर यूटिलिटी डक्ट, सीवर और पानी की लाइनें बिछाई गई हैं। लाइनें बिछाकर मिट्टी और गिट्टी बिछा दी गई। पार्षद दीपक वर्मा ने बताया कि सोमवार रात की बारिश में सड़क पानी से लबालब हो गई।
2 of 9
सड़क में धंस गई कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह कार चालक यहां से निकले तो वह पानी भरा देखकर गड्ढों को भांप नहीं सके और इनमें फंसते चले गए। करीब 12 कारें और वैन इन गड्ढों में फंसने के बाद पलट गईं। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गए। उन्हें क्षेत्रीय लोगों ने जैसे-तैसे बाहर निकाला। पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो गई।
Trending Videos
3 of 9
सड़क में समाई कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टोरंट की मरम्मत वैन, कचरा उठाने वाली गाड़ी भी फंसी
दलदल में बदल गई सड़क पर टोरंट की मरम्मत वैन और कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी फंस गईं। टोरंट पावर की टीम इंद्रापुरम में फॉल्ट ठीक करने के लिए जा रही थी। अचानक चारों पहिये धंस गए। वैगन-आर कार यहां गड्ढों में फंसकर पलट गई। इसमें सवार तीन लोगों को क्षेत्रीय लोगों ने बाहर निकाला, उन्हें मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सड़क में समाई ट्रॉली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर आयुक्त ने देखी सड़कों की दुर्दशा
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने ताजगंज क्षेत्र में सीएम ग्रिड के काम की दुर्दशा देखी। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सीएम ग्रिड के विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, उनकी प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाएगी। जिन स्थानों पर सड़क धंसने से गड्ढे बन गए हैं, उन्हें तत्काल भरकर यातायात के लिए सुरक्षित बनाया जाए। इस दौरान चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव और अवर अभियंता कृष्ण गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 9
सड़क में समाई कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताज से किले के बीच पांच जगह धंसी सीवर लाइन, थम गया ट्रैफिक
ताजमहल के पास पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क के बीच नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई गई सीवर लाइन वाला हिस्सा बारिश के बाद धंस गया। पुरानी मंडी से किले के बीच पांच जगह 15 फीट तक चौड़े और 4 से 8 फीट गहरे गड्ढे हो गए। इससे रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। ताजगंज निवासी राजेश राठौर ने सुबह सड़क जगह-जगह धंसी देखी तो बैरिकेडिंग लगाकर वाहन चालकों को सतर्क किया। जलनिगम के नमामि गंगे प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह ने बताया कि बारिश के कारण सीवर लाइन वाले हिस्से में मिट्टी धंसी है। ठेकेदार को सड़क की मरम्मत और बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।