सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Engineer Mother Dies After Infant Daughter in Lucknow Expressway Accident

एक्सप्रेसवे हादसा: अबोध बेटी के बाद साफ्टवेयर इंजीनियर मां की भी मौत, पति लड़ रहा जिंदगी के लिए जंग

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटने के दर्दनाक हादसे में 8 महीने की मासूम बेटी के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर मां वैष्णवी वशिष्ठ की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में पति घायल हुए हैं और उनका उपचार जारी है, जबकि परिवार दोहरी त्रासदी से टूट गया है।

Engineer Mother Dies After Infant Daughter in Lucknow Expressway Accident
मृतक मां-बेटी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 28 मई को कार पलटने से घायल साफ्टवेयर इंजीनियर वैष्णवी वशिष्ठ (28) की इलाज के दाैरान मृत्यु हो गई। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। हादसे में 8 महीने की बेटी की माैके पर ही मृत्यु हो गई थी। दो माैतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पति निशांत वशिष्ठ की हालत में सुधार होने लगा है।
Trending Videos


 

मूल रूप से ओम साईं रेजिडेंसी, अमर विहार, दयालबाग निवासी निशांत वशिष्ठ दिल्ली में एमईएस में इंजीनियर हैं। वह पत्नी वैष्णवी के साथ दिल्ली में रह रहे थे। साफ्टवेयर इंजीनियर वैष्णवी भी एक कंपनी में जॉब कर रही थीं। वह आठ माह की बेटी यति की देखभाल के लिए घर में केयरटेकर रखना चाहते थे। इसके लिए अपने रिश्तेदार से बात की थी। मैनपुरी की एक युवती को केयरटेकर रखना तय हुआ था। 28 मई को वह युवती को लेकर कार से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद क्षेत्र में कार का टायर फटने के बाद कार कई पलटे खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में यति की माैके पर ही मृत्यु हो गई थी। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए थे। उन्हें सिकंदरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार रात को वैष्णवी की मृत्यु हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। रिश्तेदार धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि निशांत की हालत में पहले से सुधार होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed