फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की मनोहारी छवि को अपलक निहारते रहे सीएम योगी, देखें ये तस्वीरें

Mon, 06 Jun 2022 10:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi adityanath banke bihari darshan mathura visit
श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमवार को योगी आदित्यनाथ पहली बार ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की नगरी में आकर अपनी सुध-बुध खो बैठे। ठाकुरजी के दर्शन के लिए सीएम योगी भारी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे। मंदिर में हर बीतता क्षण सीएम योगी को ठाकुरजी की ओर खींचता गया। मंदिर में लगभग 15 मिनट की अवधि उन्हें ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के चरणों के निकट ले गई। ठाकुरजी की मनोहारी बांकी छवि को मुख्यमंत्री अपलक निहारते रहे। इस दौरान प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी साथ थे। मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी एवं पुरोहित के मंत्रोच्चारण के मध्य मुख्यमंत्री को परंपरागत पद्धति से पूजन-अर्चना कराई। इसके बाद सेवायतों ने सीएम योगी को ठाकुरजी का प्रसादी इत्र, चंदन, पटुका, पुष्पमाला तथा मोतीवाला भेंट कीं। इससे पूर्व वीआईपी पार्किंग से सेवायतों द्वारा उनकी मंदिर परिसर तक अगवानी की गई। सिंह द्वार पर पहुंचते ही सेवायत गोस्वामी के मनोकामना पूर्ण होने की बात कहने पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में प्रवेश किया। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के जयकारों और योगी-योगी के नारों से गूंज उठा। 
Cm yogi adityanath banke bihari darshan mathura visit
श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  - फोटो : अमर उजाला
अपने जन्मदिन के अगले दिन श्रीबांकेबिहारी के दर्शन पाकर मुख्यमंत्री गदगद हो गए। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत शर्मा, राजेश चौधरी, ठाकुर मेघश्याम सिंह, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी थे।
Cm yogi adityanath banke bihari darshan mathura visit
श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  - फोटो : अमर उजाला

पार्किंग से पहुंचे मंदिर, चौकी पर चढ़ किए दर्शन 
प्रदेश सरकार की दूसरी बार बागडोर संभालने के बाद ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे प्रदेश के सीएम भाव से भरे दिखे। वीआईपी पार्किंग से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक मुख्यमंत्री आए। वहीं जगमोहन के सामने मुख्यमंत्री की सुविधा के लिए प्रबंध कमेटी द्वारा चौकी लगाई गई। जिस पर चढ़कर मुख्यमंत्री ने ठाकुरजी के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cm yogi adityanath banke bihari darshan mathura visit
श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  - फोटो : अमर उजाला

दुकानों को बंद कराया, मंदिर का एक हिस्सा कराया खाली

मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन को लेकर पुलिस की सुरक्षा कड़ी रही। राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम क्षेत्र के बाजार को पुलिस ने खुलने नहीं दिया गया, यहां मेडिकल की दुकानों को भी बंद करा दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री के पहुंचने से पूर्व मंदिर के एक हिस्से को खाली करा दिया गया। मंदिर में लगाई गई बैरिकेडिंग और रस्सों के कारण मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सेवायत भी सुरक्षा घेरे में ही रहे। मुख्यमंत्री के जाने के बाद बाजार खुल सका। इधर, मथुरा वृंदावन, छटीकरा और यमुना एक्सप्रेसवे से वाहनों का भी वृंदावन में प्रवेश बंद रहा।

विज्ञापन
Cm yogi adityanath banke bihari darshan mathura visit
श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  - फोटो : अमर उजाला

अचानक बदला कार्यक्रम
वृंदावन के राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम के कैथलैब का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर दर्शन के लिए आने का कार्यक्रम था लेकिन एन वक्त पर कार्यक्रम में फेरबदल किया गया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सोमवार शाम लगभग 7 बजे पवन हंस हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद उनका काफिला सीधे बांकेबिहारी मंदिर पहुंचा। यहां योगी ने पहले बांकेबिहारी के दर्शन किए और इसके बाद रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed