फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: पत्नी की हत्या कर कांग्रेस नेता ने खुद को मारी थी गोली, शुरुआती जांच में सामने आया ये सच

Mon, 06 Jun 2022 08:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
Congress leader shot himself after killing his wife in mathura
कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार कौशिक और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार कौशिक उर्फ निमाई पंडित ने लाइसेंसी पिस्टल से पहले पत्नी साधना की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीसीटीवी फुटेज में घर में बाहर से कोई आने वाला नहीं दिख रहा है। वारदात के बाद दंपती की बेटी ने सबसे पहले दरवाजा खोला और आस पड़ोस के लोगों को बुलाया। गोविंदनगर पुलिस की शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आ रहा है। उधर, दंपती का पोस्टमार्टम के बाद मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।



शहर के मंडी रामदास की गली गंगादयाल निवासी कांग्रेस नेता अपने परिवार के संग जगन्नाथपुरी में बॉबी डेयरी वाले की कोठी में किराए पर रहते थे। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से रविवार दोपहर में पहले पत्नी की छाती में तीन और सिर में एक गोली दागी। पत्नी की हत्या के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दूसरे कमरे में सो रहे तीनों बच्चे कमरे में गए तो खून से लथपथ मां पिता को देखकर चीख निकल गई। 

सबसे पहले बेटी उन्नति ने दरवाजा खोला तो पीछे से बड़ा बेटा संकेत भी आ गया। बाहर आकर पड़ोस के लोगों को बुलाया। उसके बाद घर में एक के बाद एक चार पांच लोग घुसे। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल रहा है कि निमाई ने पहले पत्नी की छाती में तीन और सिर में एक गोली मारी थी। उसके बाद आत्महत्या की। बच्चों को बहुत कुछ मालूम है पर फिलहाल कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

Congress leader shot himself after killing his wife in mathura
कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

जांच के लिए आगरा फोरेंसिक लैब भेजी पिस्टल 

घटना स्थल पर मिली लाइसेंसी पिस्टल को पुलिस ने कब्जे में लिया है। फोरेंसिक टीम ने पिस्टल से फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। अब इस पिस्टल को बैलेस्टिक जांच के लिए आगरा की फोरेंसिक लैब भेजा गया है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पिस्टल से गोलियां तो पांच ही चली हैं, पर खोखे तीन ही बरामद हो सके हैं। दो खोखों की तलाश सील कमरे को खोलकर की जाएगी। 

Congress leader shot himself after killing his wife in mathura
कांग्रेस नेता के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

बेच दिए थे दो मकान

पिछले करीब एक साल से आर्थिक तंगी से कांग्रेस नेता निमाई पंडित परेशान थे। इसके चलते पिछले छह माह में उन्होंने अपने दो मकान भी बेच दिए थे। आर्थिक तंगी से घर में तनाव भी बढ़ने लगा था। पति पत्नी में विवाद भी बढ़ रहे थे। पुलिस ने कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि हर एंगल पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress leader shot himself after killing his wife in mathura
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बच्चे रहेंगे दादी के पास

कांग्रेस नेता का बड़ा बेटा संकेत, बेटी उन्नति और छोटा बेटा आकर्षित अब इस कोठी को छोड़कर अपनी दादी के पास शहर के मंडी रामदास में गली गंगादयाल में रहेंगे। यहां पर कांग्रेस नेता के दोनों भाई भी अपने परिवार के संग रहते हैं। रिश्ते में बाबा लगने वाले संजीव शर्मा ने बताया कि अब बच्चे अपनी दादी के पास गली गंगादयाल में रहेंगे।

विज्ञापन
Congress leader shot himself after killing his wife in mathura
कांग्रेस नेता के घर पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के कमरे के बाहर से लौटे निमाई

सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कांग्रेस नेता ने कमरे में पत्नी की गोलियां मारकर हत्या करने के बाद बच्चों के कमरे तक भी गए थे। लेकिन कमरे में अंदर जाने की बजाए वह लौट गए। उसके बाद खुद की कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कांग्रेस नेता जाता हुआ साफ दिखा है लेकिन वापस लौट आया। हो सकता है कि बच्चों के साथ भी कोई अनहोनी के इरादे से गया हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed